RANCHI: समय से पूरा करो काम, मिलेगा दो करोड़ रुपए का इनाम। जी हां, राज्य के सभी नगर निकायों में विकास का काम चल रहा है और इनमें तेजी लाने के लिए नगर विकास विभाग ने नई योजना शुरू की है। इसके तहत अगर योजनाओं को तय समय में पूरा कर लिया जाता है, तो नगर विकास विभाग संबंधित नगर निकायों को मा‌र्क्स देगा। इसके बाद फ‌र्स्ट आने वाले निकाय को दो करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा। वहीं, मा‌र्क्स के आधार पर सेकेंड पोजिशन पर आने वाले निकाय को एक करोड़ और थर्ड आने वाले नगर निकाय को भ्0 लाख रुपए का प्राइज दिया जाएगा। इसके लिए रांची नगर निगम के अधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है। वहीं, निगम में चल रहे विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए सेपरेट सेल का भी गठन कर लिया गया है। किस काम के कितने मा‌र्क्स ख्0 लाख रुपए तक की योजनाओं को विकास कार्यो की लिस्ट में जगह मिली है। ऐसे में सिटी में ख्0 लाख रुपए तक की योजनाओं के समय से पूरा होने पर म्0 मा‌र्क्स मिलेंगे। वहीं, टैक्स कलेक्शन की मंथली व एनुअल रिपोर्ट के आधार पर ख्0 नंबर दिए जाएंगे। इसके अलावा समय पर रिपोर्ट देने के आधार पर भी ख्0 नंबर मिलेंगे। इसके लिए हर महीने की पांच तारीख को पिछले महीने के कार्यो का दावा पेश करना होगा। बॉक्स प्रोफेशनल वर्क कल्चर से नपेंगे लापरवाह वहीं, योजनाओं को समय पर पूरा कराने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की भी योजना है। नगर निगम में चल रही योजनाओं को पूरा कराने के लिए प्रोफेशनल वर्क कल्चर शुरू किया गया है, ताकि काम करने वालों को उनका हक मिल सके। बॉक्स सेक्शन प्रभारी एक तारीख को देंगे रिपोर्ट काम में तेजी लाने के लिए सभी सेक्शन के प्रभारियों को अपने सेक्शन की सूचना एक तारीख को मार्केट सेक्शन के पास उपलब्ध करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर प्रभारी पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। चूंकि दावा रिपोर्ट से संबंधित फाइल तैयार करने का काम मार्केट सेक्शन के जिम्मे है। वर्जन नगर निकायों के लिए नगर विकास विभाग ने संकल्प जारी किया है। जिसके बाद डीएमसी के नेतृत्व में सेपरेट सेल का भी गठन कर दिया गया है। यह सेल रांची नगर निगम में चल रही योजनाओं की मानिटरिंग करेगा और रिपोर्ट देगा। -डॉ। शांतनु कुमार अग्रहरि, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम ऐसे मिलेगा मा‌र्क्स योजना मा‌र्क्स विकास कार्यो की प्रगति म्0 टैक्स कलेक्शन ख्0 समर्पित रिपोर्टो की समयबद्धता ख्0