RANCHI: नए साल की रात जश्न की रात होगी। संगीत की धुनों पर पैर थिरकेंगे तो साथ में मस्ती का आलम भी छाया रहेगा। क्लब तैयार हैं, होटल सज चुके हैं और रेस्टोरेंट में स्पेशल मेन्यू भी तैयार है। नए साल का आगाज जोर-शोर से होगा। क्ख् बजते ही आकाश में शानदार आतिशबाजी देखने को मिलेगी। लाखों के पटाखे फू टेंगे तो साथ में करोड़ों के जाम भी छलकेंगे। नए साल के शानदार आगाज की तैयारियां की झलक क्रिसमस के साथ ही देखने को मिल रही है। शहर सज धज कर तैयार हो गया है। चारों ओर चहल-पहल है। शॉपिंग सेंटर से लेकर गिफ्ट शॉप तक। धमाल के लिए शहर तैयार हो चुका है। फ्क् की रात शाम 7 बजे से रंगत अपनी छटा बिखेरेगी।

कहां क्या होगा खास

क्। कोलकाता से स्पेशल डीजे डांस ग्रुप

-जिमखाना क्लब

जिमखाना क्लब में यहां के सदस्यों के लिए कोलकाता से स्पेशल डीजे डांस ग्रुप आ रहा है। कोलकाता और मुंबई से डांस टू्रप भी रांची पहुंचेगा। कार्यक्रम की शुरुआत रात आठ बजे से होगी। मौके पर दर्शकों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। एंट्री सिर्फ सदस्यों की होगी। रात क्ख् बजे शानदार आतिशबाजी की जाएगी।

ख्। यूफोरिया के साथ होगा वेलकम

रांची क्लब

रांची क्ल्ब में भी नए साल की तैयारी खास होने जा रही है। क्लब को नए साल की रात को सजाने के लिए गोवा से टीम आ रही है। मुम्बई और बेंग्लुरु से डीजे आ रहा है। प्रोग्राम का नाम यूफोरिया होगा। मुम्बई और बेंग्लुरु का डांस ग्रप समां बांधेगा। साथ ही डीजे की मस्ती होगी। म्यूजिक का धमाल। एंट्री सिर्फ सदस्यों की होगी। इस बार सदस्यों के खान-पान की भी पूरी व्यवस्था है।

फ्। न्यू ईयर कार्निवाल में मचेगा धमाल

होटल रेडिशन ब्लू

होटल रेडिशन में नए साल की शाम खास होगी। कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। साथ में डांस होगी। मुंबई से डांस ग्रुप को बुलाया जाएगा। साथ ही ली डांस पेश करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत रात 9 बजे से होगी।

ब्। रिट्रो नाइट में जुझाएगा कोलकाता का डांस ग्रुप

होटल कैपिटोल हिल

मेन रोड स्थित होटल कैपिटोल हिल में नए साल की जर्बदस्त तैयारी है। यहां भी रंगारंग कार्यक्रम होगा। नए साल के लिए थीम इस बार थोड़ा अलग होगा। कार्यक्रम 8 बजे शुरू होकर रात क् बजे तक चलेगा। प्रोग्राम का नाम रिट्रो नाइट दिया गया है। यहां कोलकाता का डांस ग्रुप आएगा, जिसके साथ लोग डांस करेंगे। कपल के लिए एंट्री पास दिया जाएगा।

भ्। रिलोड के साथ न्यू ईयर वेलकम

होटल बीएनआर चाणक्या

होटल बीएनआर को खास तरह से सजाया गया है। यहां रेस्टोरेंट में डीजे डांस की तैयारी की गई है। यहां युवाओं को ध्यान रख उनके लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। प्रोग्राम का नाम रिलोड रखा गया है, इसी के साथ वेलकम होगा।

म्। कोलकाता का डीजे शान जमाएगा रंग

होटल शिवानी इंटरनेशनल

हिनू स्थित होटल शिवानी इंटरनेशनल में कोलकाता के डीजे शान को बुलाया गया है। डीजे शान के साथ लोग यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। यहां नए साल में औरा नाइट ख्0क्8 के साथ शुरुआत होगी।

7. इजिप्ट थीम पर होगा नए साल का स्वागत

वृंदावन गार्डेन

मोरहाबादी स्थित वृंदावन गार्डेन में भी नए साल का जश्न अलग अंदाज में मनाने की तैयारी है। यहां इजिप्ट थीम पर नए साल की शुरुआत होगा। साथ में डीजे रक्स और डीजे एन्नी के साथ लोग जमकर थिरकेंगे। यहां सिंगल और कपल दोनों तरह की एंट्री होगी।