RANCHI: पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ हवाओं के कारण राजधानी ठंड के आगोश में है। बढ़ती ठंड के कारण सुबह में आसमान में कुहासा छाया रहेगा। चार और पांच दिसंबर को सुबह में कुहासा रहेगा। वहीं, छह से नौ दिसंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक बीके मंडल ने बताया कि रांची में न्यूनतम तापमान अभी दस डिग्री और अधिकतम ख्ब् डिग्री के आसपास है। बंगाल की खाड़ी में जो डिप्रेशन बन रहा है, उससे आसमान में आंशिक बादल छायेंगे। जब यह बादल छंटेंगे तो तापमान एक से दो डिग्री तक गिरेगा। सामान्य से एक डिग्री नीचे तापमान राजधानी में दिन का तापमान रविवार को ख्भ् डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं रात का तापमान क्0 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह में कुहरा या कुहासा रह सकता है। छह और सात दिसंबर को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। वहीं, पर्यावरणविद् डॉ नितिश प्रियदर्शी ने बताया कि रांची में दिनोंदिन ठंड अब बढ़ती जाएगी। जैसे-जैसे सूर्य दक्षिणायन हो रहा है, उसकी किरणें पृथ्वी पर तिरछी पड़ रही हैं। धरती को सूरज से कम गर्मी मिलने के कारण ठंड बढ़ रही है। इस साल चूंकि बारिश अच्छी हुई है, जिससे वातावरण में नमी है उस वजह से ठंड भी इस वर्ष अधिक पड़ेगी। ऐसा रहेगा मौसम दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति 0ब् दिसंबर ख्ब् डिग्री 09 डिग्री सुबह में कुहासा 0भ् दिसंबर ख्ब् डिग्री क्क् डिग्री सुबह में कुहासा 0म् दिसंबर ख्ब् डिग्री क्ख् डिग्री आंशिक बादल 07 दिसंबर ख्ब् डिग्री क्ख् डिग्री आंशिक बादल 08 दिसंबर ख्भ् डिग्री 09 डिग्री आंशिक बादल वर्जन बंगाल की खाड़ी में जो डिप्रेशन बन रहा है, उससे आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। जब यह बादल छंटेंगे तो ठंड बढ़ेगी। राजधानी में विंडचिल इफेक्ट का असर अभी नहीं है। बादल छंटने से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी। -बीके मंडल, डायरेक्टर, भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र