रांची (ब्यूरो): हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी का सालाना उर्स 13 से 17 अक्टूबर को डोरंडा में होना है। तैयारी लग भाग पूरी कर ली गई है। 2 वर्ष बाद 215 वां सालाना उर्स बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। ये बातें दरगाह कमिटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल रऊफ गद्दी, महासचिव मो फारूक, प्रवक्ता नसीम गद्दी ने कही। वह प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। डोरंडा दरगाह कमिटी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से सहयोग मांगा है। साथ ही मो फारुख के मकान पर दिल्ली के चांद कादरी और मुंबई के मुराद आतिश के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा।

क्या है कार्यक्रम

कहा कि 13 अक्टूबर को शाही संदल व चादर पोशी की जाएगी। सुबह 8 बजे परचम कुशाई होगी। हाजी अब्दुल रऊफ गद्दी के मकान से 3 बजे शाही संदल व चादर निकलेगी और 4:30 बजे दरगाह में चादर पोशी होगी। 14 अक्टूबर को कव्वाली का प्रोग्राम होगा, जिसमें कौशर जानी, कलाम नाजा, बड़े नवाब वारसी, आरिफ नवाज, जबीउल्ला जानी, आजाद अली वारसी, शहंशाह ब्रदर का कव्वाली मुकाबला होगा। 15 अक्टूबर को मजार शरीफ परिसर में खानकाही कव्वाली होगी। 16 अक्टूबर को कमेटी के महासचिव मोहम्मद फारुख के मकान से शाही संदल व चादर पोशी निकलेगी और 4 बजे दरगाह में चादर पोशी होगी। 17 अक्टूबर को फातिहा खानी, मिलाद, लंगर और पंज सुरह पढक़र इसाले सावब किया जायेगा।

सीयूजे में मनाई गई गांधी जयंती

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) में गांधी स्टडी सेंटर द्वारा रविवार को गांधी जयंती मनाई गई। समारोह की शुरुआत आईक्यूएसी के निदेशक प्रो रतन कुमार डे ने दीप प्रज्वलन एवं गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया। सीयूजे के टीचर शशि कुमार मिश्र, डॉ पाढ़ी, डॉ सुशील कुमार शुक्ल, मुकेश कुमार जायसवाल ने भी दीप प्र'वलित किया और गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। गांधी जयंती समारोह के बाद विश्वविद्यालय प्रांगण में एवं उसके बाहर स्व'छता अभियान भी चलाया गया। गांधी स्टडी सेंटर की ओर से दो स्पेशल व्याख्यान भी हुआ। गांधी स्टडी सेंटर, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के आमंत्रण पर दिल्ली विश्वविद्यालय के की प्रो अलोका दत्ता एवं महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के डॉ शंभू जोशी ने &गांधी का स्वराज&य और &गांधी की अहिंसा&य पर व्याख्यान दिया।