RANCHI: अगर प्रेग्नेंसी के दौरान डिलीवरी की एक्सपेक्टेड डेट पर लेबर पेन नहीं होता है और आप उसका इंतजार कर रहे हैं, तो यह बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ये बातें रविवार को होटल कैपिटोल हिल में आयोजित कांफ्रेंस में रिम्स की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ। बी मोइत्रा ने कहीं। उन्होंने बताया कि लेबर पेन अगर देर से उठता है, तो ऐसी स्थिति में बच्चे की जान भी जा सकती है। आजकल लोग शुभ मुहूर्त में बच्चे की डिलीवरी कराना चाहते हैं। ऐसे में लेबर पेन के लिए दवाओं का यूज किया जा रहा है, जो बच्चे की हेल्थ के लिहाज से गलत है। इस पर डॉक्टरों को भी अलर्ट होने की जरूरत है। मौके पर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ। शोभा चक्रवर्ती, डॉ। आशा सिंह, डॉ। रेणुका सिन्हा, डॉ। मनीषा, डॉ। मधुलिका होरो ने दीप जलाकर कांफ्रेंस की शुरुआत की। कांफ्रेंस में राजधानी से काफी संख्या में गायनेकोलॉजिस्ट जुटी थीं।

बे्रस्ट में गांठ हो सकता है कैंसर

डॉ। अर्चना ने अपना प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि ब्रेस्ट में गांठ की समस्या महिलाओं में आम होती जा रही है। इसे हल्के में न लें। क्योंकि ये गांठ आगे चलकर कैंसर का रूप भी ले सकते हैं। ऐसे में उन्हें खुद से एग्जामिन करना होगा कि कहीं उनके ब्रेस्ट में चेंज तो नहीं आ रहा है। इसके अलावा साइज को लेकर भी उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है। अगर कुछ भी बदलाव नजर आता है तो तत्काल मैमोग्राफी कराकर बीमारी का पता लगाया जा सकता है। महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ हार्मोन में भी बदलाव आता है ऐसे में समय से मासिक धर्म का न होना भी कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसके अलावा फ्0 साल के बाद हर महीने ब्रेस्ट की जांच कराने की जरूरत है।