रांची (ब्यूरो) । झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रम एवरी किड हेल्दी वीक के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन सुबह 09.30 बजे राणी सती विद्यालय के बच्चों के साथ खेल - कूद का आयोजन किया। जिसमें बोरा दौड़, किताब नियंत्रण दौड़ और चमच्च-अंटा दौड़ की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बच्चों के बीच में ताजे फल और जूस का वितरण किया गया।

शाखा के कार्य की सराहना

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक ने साथ दिया, जिसके लिए शाखा सचिव शुभा अग्रवाल ने उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने भी शाखा के कार्य की सराहना और प्रशंसा की.कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सदस्यों का भरपूर साथ रहा। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, आशा सर्राफ, दीपिका मोतिका, कविता सोमानी, कोमल पोद्दार उपस्थित थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी