रांची (ब्यूरो) । श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा से सुबह 9.00 बजे भगवान महावीर की शोभायात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकली। श्रद्धालुओं के द्वारा जगह जगह पर अक्षत एवं नारियल अर्पण करके भगवान का स्वागत किया गया।

जिसमें गायक अक्षय सेठिया और भजन मंडली के द्वारा भगवान महावीर के भजनों को सुनकर लोग झूम रहे थे। शोभा यात्रा जैन मंदिर डोरंडा से निकलकर एजी मोड, हाइकोर्ट होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस वर्ष की शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों एवं समाज के लोगों के द्वारा काफी संख्या में उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। तत्पश्चात मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें भगवान महावीर के जन्मोत्सव की झलकियां दिखायी गयी।

डांस के जरिए

भगवान महावीर के संदेश को घेवर चंद नाहटा, अमरचन्द बैंगानी, उत्तम चोरडिया, आदि के द्वारा बताया गया। महिलाओं और बच्चों के द्वारा नाट्य मंचन एवं नृत्य के माध्यम से भगवान महावीर के जीवनी एवं आदर्शों के बारे में बताया गया, जिसमें मुख्य रूप से संतोष बैंगानी, सोनल नाहटा, प्रीति रामपुरिया, खुशबु दस्सानी, पूजा नाहटा, सोनू पारख, नेहा बैंगानी, भावना बैंगानी, दिशा बैंगानी, शालिनी बेगवानी, प्रीति बोथरा आदि ने गीत तथा मनमोहक नृत्य पेश किया। तेरापंथ युवक परिषद एवं श्रंगार समिति के द्वारा शोभा यात्रा में जूस-पानी के सेवा की व्यवस्था की गई थी। मंच का संचालन खुशबु बोथरा, रिद्धि बांठिया ने किया। दोपहर 2 बजे से स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई। संघ के अध्यक्ष संपत लालजी रामपुरिया, सुभाष चंद बोथरा ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छोटे लाल चोरडिया, पूनम चंद भंसाली, मूल चंद सुराणा, प्रकाशचंद नाहटा, नवीन रामपुरिया, विनय नाहटा, संजय कोठारी, बालवीर बोथरा, ललित सेठिया, पंकज बोहरा, मयंक बेगानी आदि एवं सम्पूर्ण समाज का योगदान रहा।