रांची (ब्यूरो): सत्संग सभा में रोजाना सजने वाले पहले दीवान की समाप्ति के बाद सुबह 6.30 बजे यह यात्रा श्री चौपई साहिब जी के पाठ एवं मनीष मिढ़ा द्वारा अरदास के बाद गुरुद्वारा साहिब, कृष्णा नगर कॉलोनी से शुरू हुई। जत्थे के 54 साइकिल सवार शामिल हुए। जत्थे के सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए पटना साहिब के सेक्रेटरी सरदार इंद्रजीत सिंह, कीताडीह,जमशेदपुर गुरुद्वारा के सेक्रेटरी सरदार अर्जुन सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्हें सत्संग सभा के प्रधान द्वारका दास मुंजाल एवं सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने सरोपा देकर सम्मानित किया। जत्थे का हौसला बढ़ाने पहुंचे वार्ड नम्बर 30 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता को गुरुघर का सरोपा देकर सम्मानित किया गया।

सजाया गया विशेष दीवान

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि यात्रा रात 9 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हजारीबाग पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा को लेकर रात को विशेष दीवान सजाया गया। जत्था हजारीबाग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचे और इस साइकिल यात्रा का समापन हुआ। यह जत्था गुरु नानक सेवक जत्था के मनीष मिढ़ा के नेतृत्व में रवाना हुआ और इस दौरान 97 किलोमीटर की यात्रा तय की गई। यात्रा के साथ सत्संग सभा द्वारा उपलब्ध कराई गई दो बसें, एंबुलेंस एवं अन्य वाहन शामिल थे। हजारीबाग से जत्था बसों द्वारा रात 11 बजे रांची के लिए वापस रवाना हुआ।

ये रहे शामिल

मौके पर सुंदर दास मिढ़ा, हरगोबिंद सिंह, सुरेश मिढ़ा, मोहन काठपाल, अशोक गेरा, नरेश पपनेजा, मोहन लाल अरोड़ा, रमेश गिरधर, महेन्द्र अरोड़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, महेश सुखीजा, रमेश पपनेजा समेत अन्य शामिल हुए।