RANCHI : झारखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरूवार को त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था के चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी। चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू होगी और 19 दिसंबर को अंतिम मतगणना के परिणाम के साथ समाप्त होगी। 22 नवंबर को पहले चरण, 28 नवंबर को दूसरे चरण, 5 दिसंबर को तीसरे चरण और 12 दिसंबर को चौथे व अंतिम चरण का मतदान होगा। पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एनएन पांडेय और डीजीपी डीके पांडेय भी मौजूद थे।

64,700 पदों के लिए चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था के तहत पंचायत से लेकर जिला परिषद तक के 64 हजार 700 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 54,330, मुखिया के 4402, पंचायत समिति सदस्य के 5423 और जिला परिषद सदस्य के 545 पद हैं।

1,72, 47, 830 वोटर्स

पंचायत चुनाव में झारखंड के एक करोड़, 72 लाख, 47 हजार, 830 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 89 लाख, 73 हजार, 277 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 82 लाख, 74 हजार, 552 है।

54, 289 मतदान केंद्र

चार चरणों में होनेवाले पंचायत चुनावों के लिए पूरे राज्य में 54 हजार 298 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 32 चलंत मतदान केंद्र भी शामिल हैं। 34 हजार 497 भवनों में ये मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

1,79, 271 मतपेटियों का इस्तेमाल

पंचायत से जिला परिषद तक के लिए होने वाले चुनाव के लिए कुल 1 लाख 79 हजार, 271 मतपेटियों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें 1 लाख 19 हजार 515 बड़ी मतपेटी और 59 हजार 758 मध्यम और छोटी आकार की मतपेटियों को यूज किया जाएगा।

नोटा का ऑप्शन नहीं

पंचायत चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराया जाएगा। ऐसे में मतदाताओं के सामने नोटा का कोई ऑप्शन नहीं होगा। मतदाताओं को एक साथ चार पदों के लिए अलग-अलग रंग की चार बैलेट पेपर मिलेंगे, जिसमें अलग-अलग पद के उम्मीदवारों के लिए वे मत डाल सकेंगे।

पदों का आरक्षण

1- जिला परिषद

पंचायती राज व्यवस्था के तहत जिला परिषद सदस्य के 545 पदों पर चुनाव होना है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए 338 पद आरक्षित हैं, इसके तहत एसटी के लिए 179 पद, एससी के लिए 66 एससी और ओबीसी के लिए 93 पद रिजर्व हैं, जबकि सामान्य श्रेणी के 207 पदों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा जिला परिषद में ही अलग-अलग श्रेणियों में महिलाओं के लिए 281 सीटें रिजर्व कर दी गई हैं। जिसमें 95 सीटें एसटी महिला के लिए, 32 एससी महिला के लिए और 47 ओबीसी महिला के लिए और जनरल में 107 पद महिला के लिए रिजर्व है।

2- मुखिया

झारखंड में ग्राम पंचायत स्तर पर मुखिया के कुल 4402 पदों में से 3107 पद रिजर्व हैं। इसमें एसटी के लिए 2324, एसटी के लिए 421, ओबीसी के लिए 462 पद हैं। जनरल के लिए 1195 पद हैं।

3- पंचायत समिति सदस्य

पंचायत समिति के 5423 पदों में से 3366 पद आरक्षित हैं। इसमें एसटी के लिए 1818, एससी के लिए 650, ओबीसी के लिए 898 और जनरल के लिए 2057 पद हैं।

4- ग्राम पंचायत सदस्य

ग्राम पंचायत के कुल 54330 पदों में से 32941 पद आरक्षित हैं जिसमें एसटी के लिए 18417, एससी के लिए 6227 और ओबीसी के लिए 8297 पद हैं। जनरल के लिए 21389 पद हैं।

फेज नामांकन नामांकन पत्रों की जांच नाम वापसी, सिंबल अलॉटमेंट, मतदान तिथि, मतगणना

पहला 23-30 अक्टूबर 31- 2 नवंबर 3-4 नवंबर 5 नवंबर 22 नवंबर 6 दिसंबर

दूसरा 29 अक्टूबर से-5 नवंबर 6-9 नवंबर 10-12 नवंबर 14 नवंबर 28 नवंबर 6 दिसंबर

तीसरा 5-12 नवंबर 14-16 नवंबर 18-19 नवंबर 20 नवंबर 5 दिसंबर 13 दिसंबर

चौथा 12-20 नवंबर 21-23 नवंबर 24-26 नवंबर 27 नवंबर 12 दिसंबर 19 दिसंबर