RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की सुरक्षा का कमान संभालने वाले एसपी चंदन सिन्हा के सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना उस वक्त हुई, जब वे अपनी पत्नी, मां और बेटे का साथ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर सवार होकर देवघर से रांची लौट रहे थे। चोरों ने विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच आईपीएस अधिकारी के सामान लेकर फरार हो गए। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के सिंगापुर रवाना होने के बाद उनके सुरक्षा अधिकारी चंदन सिन्हा देवघर आए थे। उनकी पत्नी की भी गवाही दुमका कोर्ट में होनी थी। इसके बाद वे परिजनों के साथ रांची लौट रहे थे कि उनके सूटकेस को लेकर चोर भाग निकले। धनबाद के रेल एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि चोरों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। इस बाबत जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नाबालिग का यौन शोषण, एफआईआर

नाबालिग छात्रा ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला चान्हो थाने में दर्ज कराया है। इसमें कुडू के खरता निवासी प्रकाश महतो को आरोपी बनाया गया है। पीडि़ता द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, प्रकाश महतो ने खुद को स्वजातीय बताकर दोस्ती की। इसके बाद पिछले आठ महीनों से वह यौन शोषण करता आ रहा था। गर्भवती होने पर जब उससे शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।