रांची (ब्यूरो): छात्रों का चयन किया जा रहा है। चयनित छात्रों की सूची अंतिम प्रक्रिया में है। इस बार 25 छात्रों का चयन किया जाना था, पर सही डॉक्यूमेंट के अभाव में 5 सीटें खाली रह गईं। चयनितों में अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति के छात्र शामिल हैैं। ये सभी छात्र ब्रिटेन के ऑक्सफ ोर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी समेत वहां के टॉप यूनिवर्सिटी में उ'च शिक्षा प्राप्त करेंगे।

सरकार उठाएगी पूरा खर्च

स्टूडेंट्स के हायर एजुकेशन का पूरा खर्च झारखंड सरकार उठाएगी। अगले वर्ष से 30 छात्रों को विदेश भेजा जाएगा। इनमें से पांच का खर्च ब्रिटेन सरकार की एक एजेंसी करेगी। इसको लेकर ब्रिटिश हाई कमीशन के साथ एक एमओयू भी किया जाएगा।

कर रहे विदेश में पढ़ाई

पिछले वर्ष कल्याण विभाग ने अनुसूचित जनजाति के 10 विद्यार्थियों को का चयन किया था, जो आयरलैैंड और इंग्लैंड में पढ़ रहे हैं। यह योजना अपने आप में विशिष्ट है, क्योंकि झारखंड देश का ऐसा पहला रा'य है जो विदेश में उ'च शिक्षा के लिए अपने यहां के एसएसी-एसटी और अल्पसंख्यक ब'चों को शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप उपलब्ध करा रहा है।

यह छात्र जाएंगे

राज्य सरकार ने मरांग गोमके प्रवासी छात्रवृत्ति योजना पाने के लिए जो मापदंड तय किया है उसके अनुसार मास्टर डिग्री और एमफिल डिग्री के लिए छात्रों के स्नातक की डिग्री में 55 प्रतिशत या इससे अधिक माक्र्स होना चाहिए। संबंधित विषय में 2 वर्षों की पढ़ाई होनी चाहिए। किसी भी आवेदक की उम्र 40 से अधिक नहीं होना चाहिए। केवल झारखंड के स्थाई निवासी ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की परिवारिक आय 12 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। एक ही माता-पिता के एक से अधिक ब'चे इसमे शामिल नहीं हो सकते हैं।

ये स्टूडेंट्स पढ़ रहे विदेश में

पिछले साल हरक्यूलिस सिंह मुंडा का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के स्कूल ऑफ ऑरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में एमए की पढ़ाई के लिए हुआ था। अजितेश मुर्मू यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में आर्किटेक्चर में एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। आकांक्षा मेरी का चयन लॉबार्ग यूनिवर्सिटी में क्लाइमेट चेंज साइंस एंड मैनेजमेंट में एमएससी के लिए हुआ है। दिनेश भगत फि लहाल यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स में क्लाइमेट चेंज, डेवलपमेंट एंड पॉलिसी में एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। अंजना प्रतिमा डुंगडुंग, यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक में एमएससी और प्रिया मुर्मू लाबार्ग यूनिवर्सिटी में क्रिएटिव राइटिंग एंड द राइटिंग इंडस्ट्रीज में एमए की पढ़ाई कर रही हैं।