- 10 हजार लोगों ने कैंसिल किया फ्यूचर टूर प्लान

- 2200 यात्रियों ने कैंसिल कराया टिकट

- 8000 लोग हर दिन करते हैं रांची से यात्रा

- 15 परसेंट फ्लाइट से ट्रेवल में आई कमी

- सैकड़ों लोग फंसे विदेश में

- वापस आने के लिए फ्लाइट नहीं

chandan.choudhary@inext.co.in

RANCHI (17 March) :

कोरोना वायरस ने जिंदगी की रफ्तार को धीमा ही नहीं बल्कि रोक कर रख दिया है। दुनिया भर में इस वायरस से लोगों में भय बना हुआ है। भारत में भी कोरोना के संदिग्ध मिलने के बाद यहां भी काफी एहतियात बरते जा रहे हैं। अबतक यहां 124 केस सामने आ चुके हैं। जिसके बाद भारत में भी लोग सर्तकता बरत रहे है। रांची के लोग भी अपनी सेफ्टी को प्रायोरिटी दे रहे हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ा है। अपनों से मिलने में भी इस वायरस ने पॉवर ब्रेक लगा रखा है। विदेश में सेट हो चुके लोग अपने परिजन से मिलना चाह रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस उन्हें अपनों से मिलने नहीं दे रहा। रांची एयरपोर्ट से हर दिन 8000 पैसेंजर ट्रैवल करते हैं। इसमें करीब 4000 रांची से दूसरे जगह जाने वाले और 4000 अन्य स्थानों से आने वाले शामिल हैं। लगभग 500-700 विदेशी पर्यटक भी होते हैं।

10 हजार लोगों ने कैंसल किया प्लान

सिटी के अलग-अलग टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार राज्य भर में दस हजार से अधिक लोगों ने टूर प्लान अगले तीन से चार महीने तक के लिए कैंसल कर दिया है। वहीं जिन यात्रियों ने विदेश घूमने का टिकट कराया था, वे भी अपना टिकट कैंसल करा रहे हैं। अबतक 2200 यात्रियों ने टिकट भी कैंसल करा लिया है। हालांकि, उन पैसेंजर का पैसा कैसे रिफंड करना है, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दूसरी ओर, जर्मनी जैसे देश में जिन यात्रियों का टिकट कोरोना की वजह से कैंसल हुआ है उन्हें अगले एक साल का समय दिया गया है। इस बीच वे एक बार यात्रा कर सकेंगे।

डायरेक्टर के भतीजे फंसे जर्मनी में

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से उनका भतीजा भी जर्मनी में फंसा रह गया है। जबकि इसी महीने उसकी टिकट थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से एयरपोर्ट अथारिटी ने ही टिकट कैंसल कर दिया। अब अगले छह महीने तक वे रांची नहीं आ सकते हैं। इसके अलावा और भी कई ऐसे लोग हैं, जो किसी कारण से फोरेन गए थे लेकिन अब उन्हें वापस लौटने के लिए सोचना पड़ रहा है।

रांची के लोगों ने भी रद्द की विदेश यात्रा

प्रदीप टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक प्रदीप ने बताया कि कई लोगों ने थाईलैंड, बैंकाक, सिंगापुर, मलेशिया, दुबई समेत अन्य देशों में टूर का प्लान बनाया था। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना वायरस फैलता जा रहा है, लोग अपना टिकट भी लगातार कैंसल कराने पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि 10-12 परसेंट यात्री कम हो गए हैं। इस संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। टिकट कैंसल कराने वालों में पैसा वापस होने को लेकर लोगों को संशय बना हुआ है। हालांकि, एयरपोर्ट अथारिटी का कहना है कि इस बारे में भी एडवाइजरी जारी की जाएगी। इससे लोगों का कम से कम नुकसान हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा।