RANCHI : डीएवी स्कूल नेशनल स्पो‌र्ट्स बुधवार को रंगारंग आगाज हुआ। होटवार स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में चीफ गेस्ट के रूप में स्पो‌र्ट्स मिनिस्टर अमर कुमार बाउरी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आज खेल की दुनिया झारखंड के खिलाड़ी देश-दुनिया में चमक बिखेर रहे हैं। सरकार की ओर से खिलाडि़यों को हर संभव मदद दी जाएगी,ताकि वे अपना व राज्य का नाम रौशन कर सकें। इस मौके पर डीएवी रांची जोन के निदेशक टीपी पति के अलावा विभिन्न डीएवी स्कूलों के प्रिंसपल मौजूद थे।

तीन दिनों तक होंगे इवेंट्स

तीन दिन तक चलने वाले स्पो‌र्ट्स मीट में कई इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। पहल दिन स्टूडेंट्स के मार्च पास्ट और बैंड डिस्प्ले के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद कल्चरल प्रोग्राम में फोक डांस, सूर्य नमस्कार, स्पो‌र्ट्स ड्रिल ड्रिल, नागपुरी डांस,यूनिटी ऑफ डायवर्सिटी और वंदे मातरम और मास ड्रिल परफॉर्म कर स्टूडेंट्स ने समां बांध दिया। इस मीट में डीएवी के चार कलस्टर्स की टीम पार्टिसिपेट कर रही है। इसमें रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर और बोकारो के डीएवी स्कूल के स्टूुडेंट्स शामिल हैं। 16 अक्टूबर को स्पो‌र्ट्सन मीट का समापन होगा।

ट्रांस हिमालयन सोलो कार रैली 26 को आएगी रांची

7 ट्रांस हिमालयन सोलो कार रैली 26 अक्टूबर को रांची आएगी। इसकी शुरुआत 25 अक्टूबर को ओडि़शा के पूरी से होगी। रांची में रैली दिल्ली, चंडीगढ़ और श्रीनगर होते हुए लेह तक जाएगी। यहां से फिर अंबाला के रास्ते दिल्ली वापस आएगी, जहां रक्षा प्रमुख रैली को फ्लैग इन करेंगे। टीम में राजेश सिंह , इंजीनियर नीरज चौधरी, नेविगेटर श्याम बजोरिया और सीसीएल के डॉक्टर आनंद कुमार शामिल हैं। इस रैली के दरम्यान एडवेंचरिस्ट कर्नल राजेश सिंह अपनी टीम के साथ 62 सौ किलोमीटर का सफर तय करेंगे। समुद्र से बर्फ तक, यानी पूरी से खरदुंगला तक तक का सफर 13 दिन में पूरा होगा। कार रैली के माध्यम से देश के प्रमुख हिस्सों में आपसी सद्भावना का संदेश दिया जाएगा। रैली की जानकारी देते हुए कर्नल राजेश सिंह ने बताया इसमेंऑडी की फोर ह्वील ड्राइव कार का इस्तेमाल किया जाएगा।