रांची (ब्यूरो)। राजधानी रांची से हर दिन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई और पटना के लिए विमान यात्री जाते हैं। इसमें कई बिजनेसमैन होते हैं तो कई छात्र भी होते हैं जो राज्य से बाहर दूसरे शहरों में पढऩे के लिए जाते हैं। लेकिन 2022 में उनको अपने शहर से दूसरे शहर में फ्लाइट से जाना महंगा हो गया है। इस साल जनवरी में रांची से दिल्ली जाने व आने, दोनों का टिकट 4500 रुपये में बन रहा था। वहीं, अब एक तरफ का ही किराया इससे अधिक हो गया है।

15 परसेंट तक बढ़ा फेयर

आम लोगों के लिए अब हवाई यात्रा मुश्किल हो रही है। फ्लाइट टिकट की बढ़ती कीमत से यात्री परेशान हैं। महज तीन महीने में रांची से बाहर जाने वाले विमानों का किराया 15 परसेंट बढ़ गया है। देश में बढ़ रही महंगाई का असर हवाई यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है, जिससे आम लोगों के लिए हवाई यात्रा मुश्किल हो गई है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की बात करें तो रांची से हैदराबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई जाने वाले विमानों के टिकटों के दामों में हजारों रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

हर तरफ का फेयर बढ़ गया है

रांची में टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस चला रहे राजीव कुमार बताते हैं कि रांची से दिल्ली जाने वाले विमानों की दर में 500 से 1000 रुपए तक की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले तक रांची से दिल्ली जाने के लिए निजी विमानों में 5000 से 5500 रुपए में टिकट बुक हो जाते थे। लेकिन वर्तमान में उन्हीं टिकटों के दाम 6800 रुपए से 7500 रुपए तक हो गए हैं। हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को भी टिकट के लिए हजारों रुपए च्यादा देने पड़ रहे हैं। वर्तमान में हैदराबाद के लिए यात्रियों को साढ़े आठ हजार से नौ हजार देने पड़ रहे हैं। वहीं बेंगलुरु जाने वाले हवाई यात्रियों को फिलहाल साढ़े सात हजार देने पड़ रहे हैं, जबकि कुछ माह पूर्व तक बेंगलुरु की टिकट का दाम साढ़े छह हजार था। मुंबई जाने वाले यात्रियों को भी वर्तमान में नौ हजार से लेकर साढ़े नौ हजार रुपये टिकट के दाम देने पड़ रहे हैं। जबकि 3 माह पूर्व तक रांची से मुंबई के टिकट की कीमत मात्र 6800 रुपए थी।

फ्यूल के दाम में बेतहाशा वृद्धि

पिछले 3 महीने की तुलना में देखे हैं तो झारखंड सहित पूरे देश में विमानों के टिकट के दाम बहुत च्यादा बढ़ गए हैं। क्योंकि एविएशन टरबाइन फ्यूल(एटीएफ)के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मिडिल क्लास फैमिली के लिए ये कीमत चुकानी मुश्किल है। वैसे लोगों के लिए सरकार रियायत दे ताकि साधारण कमाई वाले लोग भी विमान से सफर कर अपना समय बचा सकें। छात्र विवेक बताते हैं कि वह पढ़ाई के लिए हैदराबाद जाते हैं और विमान से ही सफर करते हैं। लेकिन विमान यात्रा जिस प्रकार से दिन-प्रतिदिन महंगी हो रही है। ऐसे में उनके लिए सफर करना बहुत ही मुश्किल है। वहीं टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस कर रहे लोगों ने बताया कि टिकट के दाम में हो रही बढ़ोतरी की वजह से यात्रियों की संख्या में भी काफी कमी आई है। लोग अमूमन गर्मी की छुट्टियों में बाहर का सफर करते थे लेकिन इस वर्ष यात्री हवाई सफर कम कर रहे हैं।

विमानों का रूट जनवरी 2022 मौजूदा किराया

रांची-दिल्ली 3562-3970 7341

रांची-मुंबई 3563 5137-6608

रांची-चेन्नई 5638 9863

रांची-पटना 2000 6503