रांची (ब्यूरो) । 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड टीम का ट्रायल सिमडेगा में संपन्न हुआ।

13 से 26 अप्रैल 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13 हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड महिला टीम के गठन हेतु हॉकी खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित की गई$ इसमें झारखंड के सिमडेगा, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग जिला, सहित साई रांची और हजारीबाग के कई महिला हॉकी खिलाडिय़ों ने भाग लिया$ इन सभी खिलाडिय़ों के सभी कागजात जांच के उपरांत इनका कई टीम बनाकर आपस में मैच कराया गया और इस ट्रायल से 33 खिलाडिय़ों को चयनित किया गया है इन खिलाडिय़ों का विशेष प्रशिक्षण कैंप आयोजित की जाएगी।

18 खिलाडिय़ों का चयन

प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाडिय़ों को चयनित कर झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा$ ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोणबेगी, सीईओ रजनीस कुमार,प्रतिमा बरवा,तारिणी कुमारी,करुणा पूर्ति, इत्यादि उपस्थित थे।

वुशु प्रतियोगिता रांची में

स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे भारत मे आयोजित कराए जा रहे खेलो इंडिया 10 का दम के तहत रांची जिले में भी वुशु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी $स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के इस प्रतिस्पर्धा में दस विभिन्न खेलों का आयोजन भारत के विभिन्न दस रा'यों के दस शहरों में होगा जिसके तहत वुशु खेल का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होगा$

महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी

खेलो के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के इस अभियान में सिर्फ महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगी। ये सभी खिलाड़ी राँची जिले से होंगी$

ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व झारखंड के राँची में खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग का भी सफलतम आयोजन हो चुका है।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के इस अभियान की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है$ वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्पोट्र्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा निर्देशित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 मार्च रविवार को प्रात: 10 बजे और समापन अपराह्न 3.30 बजे होगा।