रांची (ब्यूरो) । योग विद्या प्राणिक हीलिंग झारखंड ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर फ्री मेडिटेशन कराया जाएगा। मेडिटेशन में 4000 से अधिक लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम खेलगांव टाना भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि यह रांची वासियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। मेडिटेशन कैंप में 16 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं। योग विद्या झारखंड ट्रस्ट रांची के मास्टर चोआ काक सुई ने बताया कि द्वि हृदय ध्यान तकनीक को निशुल्क समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को सिखाया जाता है।

ठीक होने में मददगार

उन्होंने बताया कि पूर्णिमा के दिन एक साथ समूह में ध्यान करने से हमें जो आशिर्वाद व दिव्य ऊर्जा मिलती है वह हमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर ठीक होने में मदद करती है। साथ ही इससे हमारे भीतर आंतरिक शांति आती है, जिसे करने से हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है, हमें समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा हमारे संबंधों में सुधार आता है और हमारी आध्यात्मिक उन्नति होती है। इस वर्ष विशेष रूप से बुद्ध पूर्णिमा के पहले अप्रैल महीने में आने वाली पूर्णिमा का मेडिटेशन और बुद्ध पूर्णिमा के बाद महीने में आने वाले मेडिटेशन (4 जून को) तीनों का विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है। (6 अप्रैल)को होने वाला मेडिटेशन जिसे कि हम ईस्टर की पूर्णिमा कहते हैं। इसमें 500 से अधिक लोग एक साथ स्वर्णभूमि हाल में मेडिटेशन करेंगे। यह प्राण शक्ति उपचार पद्धति रांची के अलावा झारखंड के आसपास के शहरों में भी जैसे धनवाद, चाकुलिया, हजारीबाग, जमशेदपुर तथा और जगहों पर भी यह सिखाया जाता है।

रजिस्टर की सुविधा

वेसाक कार्यक्रम के लिए रजिस्टर करने के लिए, निशुल्क में भाग लेने के लिए आप फेसबुक, इंस्टाग्राम में झारखंड फाउंडेशन प्राणिक हीलिंग पर रजिस्टर कर सकते हैं या क्यू आर कोड से रजिस्टर किया जा सकता है। इस मौके पर विनीता भवनानी, अरिहंत जैन, अविनाश जैन, किरण तुलस्यान, अजित कौर, मनीशा अग्रवाल, निशा लालवानी, नेहा टाटिया, स्तुति जैन समेत अन्य मौजूद थे।