रांची (ब्यूरो)। राजधानी रांची में अब लोग शाम में शहर के तालाब और डैम के किनारे परिवार के साथ सुकून के पल बिता सकेंगे। रांची नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रांची शहरी क्षेत्र के तालाब और डैम को रोप लाइट से जगमग किया जाएगा। पहले फेज में शहर के 10 तालाब और डैम को सजाने और संवारने का काम किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में बड़ा तालाब, कांके डैम, दिव्यायन तालाब, अरगोड़ा तालाब में यह काम किया जा रहा है। सेकंड फेज में नायक तालाब, तेतर टोली तालाब, मधुकम तालाब, बनस तालाब और कडरू तालाब को खूबसूरत बनाया जाएगा।

1.26 करोड़ होंगे खर्च

तालाबों को खूबसूरत बनाने पर रांची नगर निगम गरीब एक करोड़ 26 लाख रुपए खर्च करेगा। तालाब के सामने घूमने आने वाले लोगों को बैठने की बेहतर व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए इन तालाबों के किनारे बेंच भी लगाया जाएगा, ताकि यहां लोग कुछ देर बैठकर सुकून के पल जी सकें।

यहां बीता सकेंगे सुकून के पल

टैगोर हिल : यदि आप शांत वातावरण और एक ऊंची चोटी में बैठकर शहर को ऊपर से देखना चाहते हैं तो आप रांची स्थित महाकवि रविन्द्रनाथ टैगोर के नाम से पड़े टैगोर हिल पर जाकर इस मनमोहक दृश्य को देख सकते हैं। कहा जाता है कि जब रविंद्रनाथ टैगोर काव्य लिखते थे, इसी हिल पर जाकर अपना समय व्यतीत करते थे और वह अपनी कई किताबें इसी हिल पर बैठकर लिखते थे। इसी वजह से इस जगह का नाम टैगोर हिल रखा गया। इसके आसपास के छोटे-बड़े टेकरी नामक पहाड़ी जहां से इस शहर की सुंदरता को देखा जा सकता है।

ओरमांझी पार्क : यदि आप परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, घूमने की योजना बनाते हैं तो ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जूलॉजिकल पार्क घूम सकते हैं। जी हां, इस पार्क में आपको अलग-अलग प्रकार के जंगली जानवर देखने को मिलते हैं और यह रांची हजारीबाग रोड पर स्थित ओरमांझी में है। इस पार्क में आपको हिरण, शेर, चीता, भालू, हाथी जैसे अन्य जीव-जंतु देखने को मिलते हैं

रॉक गार्डन : रांची के रातू रोड से कांके जाने वाले रास्ते की बाईं तरफ एक खूबसूरत सा पार्क है, जिसका नाम है रॉक गार्डन। कांके डैम पर स्थित यह रॉक गार्डन शहर की खूबसूरती को और अधिक बढ़ती है। चारों तरफ चट्टानों से घिरा हुआ यह रॉक गार्डन का व्यू देखने लायक बनता है। इस रॉक गार्डन में जब आप आते हैं तो आपको कई सारे इवेंट्स देखने को मिलते हैं, जिसमें आप अपने परिवार व बच्चों के साथ इस जगह को काफी एन्जॉय कर सकते हैं।

झरनों का शहर रांची

यदि आप नेचर लवर्स हैं या प्रकृति को करीब से जाकर देखना पसंद करते हैं तो रांची को झरनो का शहर भी कहा जाता है। यहां पर कई अधिक झरने मौजूद हैं जो आने वाले सैलानियों को अपनी और आकर्षित करते हैं। जोन्हा फॉल्स, रीमिक्स फॉल्स, पंचघाघ वॉटर फॉल्स जैसे जलप्रपात यहां पर आपको अपनी और आकर्षित मनमोहित कर देती हैं। इसके साथ-साथ और भी प्राकृतिक को करीब से जानने के लिए आप राजधानी रांची की पतरातू घाटी, धुर्वा डैम, रांची के बड़ा तालाब।