रांची (ब्यूरो) । फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज सचिव एम आलम ने अपने विचार रखते हुए सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज के निर्माण में महिला की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। देश की आजादी में महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और इनके योगदान के द्वारा ही भारत संपूर्ण विश्व में ख्याति प्राप्त करने में सफल हो सका है।

आत्मनिर्भर बनने के लिए

कॉलेज प्राचार्या डॉ। मॉसमी कुमार ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए उत्साहित करें ताकि जीवन के हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी हो और राष्ट्र की उन्नति हो सके। तभी वास्तव में सशक्तिकरण होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमआर मेडिसिन विभाग, रिम्स की डॉ कंचन किरण कुजूर थी। डीएलएड की विभागाध्यक्ष सुधा कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ कंचन किरण कुजूर ने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जितना ज्यादा जागरूक रहेंगी उतनी ही अच्छी और लंबी जिंदगी वो जी पाएंगी। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नारी सशक्तिकरण पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया तथा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।