-हटिया के शालीमार बाजार इलाके में रंगे हाथ पकड़ा गया, जमकर धुनाई

-वीडियो क्लिप दिखा कर महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आरोप

-धुर्वा पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो रही है पूछताछ

RANCHI(15 Sep): अपने विडियो कैमरा से महिलाओं का वीडियो बनाता था। फिर वो अश्लील वीडियो महिलाओं को दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल कर अपने पास बुलाता था। जब महिलाएं उसके पास नहीं जातीं, तो उन्हें धमकी देता था। गुरुवार की सुबह यह घिनौनी करतूत करते हुए आरोपी हटिया रेलवे कॉलोनी निवासी पंचम मिंज रंगे हाथ पकड़ा गया। म्.फ्0 बजे शालीमार बाजार के परती मैदान में शौच करते वक्त महिलाओं की वह विडियो बना रहा था। इसी क्रम में महिलाओं ने उसे देख लिया। इसके बाद शोर मचाया, तो पंचम वहां से भागने लगा। लेकिन, थेथरकोचा के लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। धुर्वा पुलिस ने करीब आधा दर्जन महिलाओं के बयान पर अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में पंचम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

चिप को चबा डाला

बताया गया कि पंचम को पहले भी महिलाओं का वीडियो बनाते हुए देखा गया है। लेकिन लोगों को देख वो अक्सर भाग निकलता था। जब वह पकड़ा गया तो उसने सबूत मिटाने के लिए वीडियो कैमरे के चिप को ही चबा डाला।

ॉक्स।

पहले भी महिलाओं ने की थी पिटाई

पंचम हटिया रेलवे कॉलोनी में रहता है। वह वहां भी महिलाओं के वीडियो वगैरह बनाता था। कुछ साल पूर्व महिलाओं द्वारा उसकी पिटाई भी की गई थी। तब से वह ग्रामीण क्षेत्र में जाता था और ग्रामीण महिलाओं के वीडियो छिपकर बनाता था। अपने कैमरे से उसने कई लोगों के वीडियो बनाए और उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेलिंग की। लोक-लाज के डर से महिलाएं इसकी शिकायत नहीं कर पाती थीं। लेकिन, गुरुवार को वह रंगे हाथ पकड़ा गया।