रांची (ब्यूरो) । रांची वीमेंस कॉलेज में युवा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें वाद विवाद प्रतियोगिता, हिंदी और अंग्रेजी, काव्य पाठ प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, एक्ले मॉडलिंग, स्पॉट फोटोग्राफी, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताएं शामिल हैैं। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय था ऑनलाइन शिक्षा- शिक्षा का एक बेहतरीन विकल्प है। वही अंग्रेजी में विषय था को-एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन आर बेटर फॉर स्टूडेंट्स।
काव्य पाठ भी
काव्य पाठ में छात्राओं ने हिंदी के लिए रश्मिरथी से कृष्ण की चेतावनी का भावपूर्ण पाठ किया। वहीं अंग्रेजी में ओ कैप्टन माय कैप्टन का पाठ छात्राओं द्वारा किया गया। हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का संचालन डॉ किरण तिवारी ने किया तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता का संचालन डॉक्टर कुमारी उर्वशी ने किया। हिंदी वाद विवाद तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ मधुबाला सिन्हा, डॉ रंजना कंठ, डॉ किरण कुमारी रहीं। अंग्रेजी वाद.विवाद प्रतियोगिता तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ पूनम निगम सहाय, डॉ सुप्रिया तथा डॉ चैताली अधिकारी मौजूद थीं। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन डॉ पुष्पा सिंह, डॉ सुषमा दास गुरु, डॉ सुरभि साहु, हर्षिता, स्निग्धा द्वारा किया गया। कार्टून तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर रोजलिना सिंह, कुंजलता लाल, अमिता रुंड़ा के द्वारा किया गया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग डॉ रीना भदानी, राजबाला के द्वारा आयोजित किया गया। क्ले मॉडलिंग एंड सपोर्ट फोटोग्राफी फैशन डिजाइनिंग डिपार्टमेंट की टीचर्स के द्वारा तथा डॉ मीरा कुमारी, गीता कुमारी के द्वारा आयोजित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ रेनू कुमारी, डॉ पूनम धान, लक्ष्मी रंजना द्वारा किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया।