-नामकुम बस्ती के पाहनटोली की है घटना

-झगड़ा किस बात पर हुआ पुलिस कर रही जांच

नामकुम बस्ती के पाहन टोली में युवक की दोस्तों ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पाहन टोली का रहने वाला सागर राम (39वर्ष) है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की शाम करीब 5 बजे की। जानकारी के अनुसार मृतक सागर राम दोस्तों के साथ अपने घर से कुछ दूरी पर ही पाहन टोली के रहने वाले सीटू साहू के आवास पर पार्टी कर रहा था। इस दौरान किसी बात लेकर उसकी दोस्तों के साथ कहा-सुनी हुई। तभी उसके दोस्तों में से ही किसी ने गोली चला दी। गोली मारने के बाद सभी दोस्त फरार हो गए। सागर राम को गोली लगने के बाद किसी ने उसे रिम्स में भर्ती कराया। भर्ती कराने के उसके स्वजनों को सूचना मिली। यहां पर सागर राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मृतक सागर राम के स्वजनों ने नामकुम पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद सीटू साहू अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। घटनास्थल पांच पांच कुर्सी व शराब की टूटी हुई बोतलें मिली हैं। स्थानीय लोगाें की माने तो सीटू साहू आपराधिक किस्म का आदमी है। उसके पाहन टोली में घर बनाने के बाद लोगों को परेशानी होती थी। सागर राम के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे है। इधर, मौके पर पहुंचे नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मौके पर पुलिस ने जब सीटू साहू के घर में लगे सीसीटीवी और डीवीआर खंगाला गया तो वह गायब मिला।