आई फॉलोअप

स्लग: घटनास्थल के पेड़ की डाली टूटी हुई, जमीन पर पटकने के निशान

-सीसीएल कॉलोनी में रहने वाली गोस्सनर कॉलेज की छात्रा से प्यार करता था नीरज सिंह

-लड़की के परिजनों ने कहा: युवक ने की है आत्महत्या, लड़के के परिजनों ने कहा: उसकी हुई है हत्या

- लड़की समेत उसके भाई पुलिस के हिरासत में

- मौत के बाद लोगों ने सीसीएल कॉलोनी में की तोड़फोड़

RANCHI(27 Jan): 25 जनवरी की रात जिस 22 साल के युवक नीरज सिंह द्वारा खुद को गोली मारकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। घटनास्थल पर पाया कि जिस जगह युवक ने खुद को गोली मारी है। उस जगह पर पेड़ में दाग, जमीन पर पटकने के निशान और पेड़ों की डाली टूटी हुई थी। मालूम हो कि नीरज कुमार सिंह झारखंड पुलिस में दारोगा की तैयारी कर रहा था। पिता वशिष्ठ सिंह कैंसर पीडि़त हैं और उनका इलाज वेल्लोर में चल रहा है। परिजनों ने कहा कि वे लोग इंद्रपुरी रोड नंबर दो में रहते हैं। नीरज पिछले दो महीने से डिप्रेशन में था। वो हम लोगों से बातचीत भी नहीं करता था।

प्रेम प्रसंग का मामला

नीरज कुमार सिंह का सीसीएल कॉलोनी में रह रही एक लड़की के साथ छह माह से प्रेम संबंध था। वह गोस्सनर कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। लड़की अपने पिता के मोबाइल से फेसबुक चलाती थी। नीरज के दोस्तों ने बताया कि घटना के दिन लड़की की ओर से फोन किया गया था। कहा गया था कि उसके भाई उससे मिलना चाहते हैं और चाय पर बुलाया है। इस बात का जिक्र नीरज कुमार सिंह ने अपने दोस्तों से किया था। दोस्तों ने उसे रात में वहां जाने से मना किया था, फिर भी नीरज कुमार सिंह वहां चला गया।

मौत के बाद लड़की ने किया दोस्तों को फोन

बताया गया कि जब नीरज कुमार ंिसह सीसीएल कॉलोनी पहुंचा, तो उसने लड़की के मोबाइल पर आठ से दस बार कॉल किया। लेकिन लड़की न तो मोबाइल उठाई और न ही किसी तरह का जवाब दिया। थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी और वह बाहर निकली। देखा कि नीरज कुमार सिंह जमीन पर पड़ा है। इसके बाद लड़की ने इसकी सूचना उसके परिजनों को न देकर उसके दोस्तों को दी थी।

सरस्वती पूजा के दिन हॉल में हंगामा

सरस्वती पूजा के दिन लड़की अपनी सहेलियों के साथ सिनेमा देखने हॉल गई थी। इसकी भनक जब नीरज को लगी तो वह भी उसके पीछे-पीछे चला गया। वहां नीरज ने हॉल में हंगामा किया था। इसके बाद लड़की अपनी सहेलियों के साथ भागकर कॉलोनी पहुंच गई थी। यह भी पता चला कि लड़की का एक भाई है, जो हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है। जमानत पर छूटने के बाद वह घर पर ही रहता था। 25 दिन पूर्व उसने नीरज कुमार सिंह को धमकी भी दी थी।

.बॉक्स।

लड़के की मौत के बाद गुस्से में थे परिजन

लड़के की मौत के बाद परिजन गुस्से में थे। परिजनों ने काफी देर तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस के काफी मान-मनौव्वल के बाद रोड जाम हटाया गया। इसके पूर्व कुछ युवकों ने सीसीएल कॉलोनी जाकर युवती के घर में तोड़फोड़ भी की। फिलहाल, युवती महिला थाना में पुलिस की हिरासत में है, जबकि उसका भाई पंडरा ओपी में है।