कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। सावन के महीने को हिंदु धर्म के लिए बड़ा पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने को भगवान शिव का महीना भी कहा जाता है। लोगों की ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। पवित्र सावन महीने की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है। इसी के साथ जुलाई और अगस्त में हिंदु पचांग के अनुसार कई और व्रत त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिसे आपको जान लेना चाहिए कब कौन सा व्रत त्योहार पड़ रहा है।

ये है पूरी लिस्ट

जगन्नाथ रथ यात्रा - 01 जुलाई शुक्रवार

विनायक चतुर्थी व्रत - 03 जुलाई रविवार

स्कंद षष्ठी - 05 जुलाई मंगलवार

देवशयनी एकादशी, वासुदेव, द्वादशी, चातुर्मास प्रारंभ - 10 जुलाई रविवार

बकरीद - 10 जुलाई रविवार

सोम प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी, विजया पार्वती व्रत - 11 जुलाई सोमवार

गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा - 13 जुलाई बुधवार

श्रावण मास आरंभ - 14 जुलाई गुरुवार

गणेश चतुर्थी व्रत - 16 जुलाई शनिवार

पहला सोमवार - 18 जुलाई सोमवार

मंगला गौरी व्रत - 19 और 26 जुलाई मंगलवार

कामिका एकादशी - 24 जुलाई रविवार

दूसरा सोमवार - 25 जुलाई सोमवार

प्रदोष व्रत - 25 जुलाई सोमवार

हरियाली अमावस्या - 28 जुलाई गुरुवार

हरियाली तीज - 31 जुलाई रविवार

तीसरा सोमवार- 01 अगस्त सोमवार

चौथा सोमवार- 08 अगस्त सोमवार