कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Karwa Chauth 2022 Beauty tips : करवा चौथ पर अगर आप ये सोच रही हैं कि व्रत के दिन मेकअप करने से ग्लो लाया जा सकता है तो ऐसा बिल्कुल नही है। आपको बता दें कि बिना नेचुरल ग्लो के मेकअप भी चेहरे पर कोई असर नहीं दिखा पाएगा। ऐसे में करवा चौथ के दिन सबसे अलग नजर आने के लिए ट्राई कीजिए ये ब्यूटी टिप्स...

कच्चा दूध
कच्चा दूध किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है। ऐसे दिन में एक बार कच्चे दूध को हाथों और पैरों से चेहरे पर लगाना होता है। कच्चा दूध त्वचा को मुलायम और हाइड्रेट करेगा। इससे करवा चाैथ पर आपके चेहरे पर एक अलग चमक दिखाई देगी।

एलोवेरा जेल
करवा चाैथ के दिन बेहतरीन लुक पाने के लिए मेकअप से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक लेयर लगाएं। एलोवेरा जेल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल एक्ने, पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर कर स्किन को ग्लोइंग व स्मूद बनाएगा।

स्टीम लें
चेहरे के पोर्स को साफ करने के लिए स्टीम ले सकती हैं। स्टीम से स्किन की गहराई से सफाई होती है। स्टीम करने के बाद चेहरे को क्लींजर से साफ करें। इससे फेस की डेड स्किन निकल जाती है और मेकअप के बाद एक परफेक्ट लुक नजर आएगा।

बेसन और दही
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो चेहरे पर ग्लो पाने के लिए बेसन और दही से बना फेस पैक भी लगा सकती हैं। बेसन अतिरिक्त तेल निकालने में मदद करता है। वहीं दही टैनिंग को रिमूव करता है।

हेयर रिमूव
करवा चाैथ पर एक परफेक्ट लुक पाने के लिए आइब्रोज और अपर लिप्स हेयर जरूर रिमूव कराएं। इसके साथ ही अगर फाॅरहेड की जरूरत है तो वो भी कराएं। अनचाहे बाल हटने से स्किन में काफी ग्लो आएगा और आप खूबसूरत दिखेंगी।

Karwa Chauth 2022 : करवा चाैथ पर अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स, ठहर जाएगी हर किसी की नजर

inextlive from News Desk