एक बार कुछ साइंटिस्ट्स ने 5 बंदरों को एक बड़े से पिंजड़े में बंदकर दिया और बीच में एक सीढ़ी लगा दी, जिसके ऊपर केले लटक रहे थे। एक बंदर की नजर केलों पर पड़ी, तो वो उन्हें खाने के लिए दौड़ा। पर जैसे ही उसने कुछ सीढ़ियां चढ़ीं, उसपर ठंडे पानी की तेज धार डाल दी गई। सभी बंदर ठंडे पानी की तेज धार में भीग गए। बेचारे बंदर चुपचाप एक कोने में दुबककर बैठ गए।

कुछ समय बाद एक दूसरे बंदर को केला खाने का मन किया तो वो भी सीढ़ी की तरफ दौड़ा। उसने चढ़ना शुरू ही किया था कि पानी की तेज धार ने उसे भी नीचे गिरा दिया। बाकी बंदर भी भीग गए। थोड़ी देर बाद जब तीसरा बंदर केलों के लिए लपका तो बाकी बंदर उसपर टूट पड़े और उसे केले खाने से रोक दिया। अंदर बंद बंदरों में से एक को बाहर निकाल दिया गया और एक नया बंदर अंदर डाल दिया गया। वो तुरंत ही केलों की तरफ लपका। पर बाकी बंदरों ने झट से उसकी पिटाई कर दी। उसे समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

इसके बाद साइंटिस्ट्स ने एक और पुराने बंदर को निकाला और नया अंदर कर दिया। इस बार भी वही हुआ। मजेदार बात ये कि पिछली बार आया नया बंदर भी धुनाई करने में शामिल था, जबकि उसके ऊपर एक बार भी ठंडा पानी नहीं डाला गया था। अंत में सभी पुराने बंदर बाहर जा चुके थे और नए बंदर अंदर थे, पर वे भी किसी नए बंदर को केलों को नहीं छूने देते।

नया करते समय सिर्फ खुद की सुनें

अगर नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो याद रखें यह एक बात

हमारी लाइफ में भी ऐसा अक्सर देखा जा सकता है। जब भी कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करता है, उसके आसपास के लोग उसे ऐसा करने से रोकते हैं। उसे फेल्योर का डर दिखाया जाता है। और मजेदार बात ये है कि उसे रोकने वाले ज्यादातर वो होते हैं जिन्होंने खुद उस फील्ड में कभी हाथ नहीं आजमाया होता, इसलिए यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो सिर्फ खुद की सुनिए और अपने लक्ष्य पर विश्वास कायम रखिए।

काम की बात

अगर नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो याद रखें यह एक बात

1. अगर लाइफ में कुछ नया करना चाहते हैं तो असफलता का भय दिखाने वालों को इग्नोर करें।

2. यकीन मानिए आपको कुछ नया करने से रोकने वाले ज्यादातर वही लोग हैं, जिन्होंने खुद कभी कुछ नया नहीं किया है।

हर समस्या के लिए मिलते हैं दो विकल्प, इस कहानी से जानें

अगर आप सफल बनना चाहते हैं तो यह बात जाननी है बहुत जरूरी

 

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk