जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
इस वर्ष का आरंभ आप विरोधाभाषी प्रभावों के साथ करेंगे। आपके आवास या ऑफिस का परिवर्तन हो सकता है। साथ ही बहुत सी खरीदारियां हो सकती हैं। अतीत से आपका संबंध टूटेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ेंगे। बीच का माह आपको घरेलू कार्यों में व्यस्त रखेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप गंभीर और स्पष्टवादी बनेंगे। यह एक शुभ समय है। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप महत्वाकांक्षी हैं और कभी-कभी निर्दयी भी हो जाते हैं। इसलिए आपके दूसरों से संबंध बिगड़ेंगे। व्यवसाय के प्रसार के साथ-साथ आपके खर्च भी बहुत होंगे। राजस्व संबंधी मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। बीच के माह में आपकी यात्रा के योग बनेंगे। आपके जो मित्र आपका साथ छोड़कर जा चुके हैं या आपसे संपर्क तोड़ चुके हैं वे पुन: आपके पास वापस आएंगे। आपके परिवार के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। बच्चों की ओर से आपको प्रसन्ना मिलेगी।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
इस माह आप प्रतिष्ठित लोगों से नेटवर्किंग के माध्यम से तालमेल बढ़ाएंगे। आप कल्पना और खतरों के साथ खेलेंगे। यदि आप मीडिया में हैं तो यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। लेखन में आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। बीच के माह में आपको गंभीरता का सामना करना पड़ सकता है। आपको विरोधियों से परेशानी उठानी पड़ सकती है। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
बहुत से घरेलू कार्य आपको इस माह परिवर्तित करने होंगे। आप भविष्य के लिए धन इकट्ठा करेंगे। इस माह आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। बीच के माह में धन आपके हाथ से बाहर जा सकता है। आप अपनी दौड़ में बढ़ते रहेेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आपके सामने नये विकल्प आएंगे। जिनको आप सूझ-बूझ और बुद्धिमानी के साथ चुनेंगे। आप जो कुछ भी आरंभ करेंगे आपको उसमें सफलता मिलेगी। परिवार की ओर से परेशानी मिल सकती है।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
इस माह व्यवसाय में प्रसार होने के साथ-साथ आपका व्यय भी बढ़ेगा। गंभीर अध्ययन के लिए यह एक अच्छा समय है। आप छानबीन करने वाली प्रवृत्ति के बनेंगे। बीच के माह में आप दुर्बल महसूस कर सकते हैं। जिन मामलों पर आप ध्यान नहीं देते हैं, उन मामलों को देखना पड़ेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप सृजनात्मकता की ओर बढ़ेंगे। हर काम में जल्दबाजी करने की प्रवृत्ति आपको कई बार मुसीबत में डाल सकती है।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
इस माह आप अपने जीवन में परिवर्तन देखेंगे। आपका समय बदलेगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रा का योग बनेगा। आपका व्यक्तित्व विकसित होगा। बीच माह में आप बुद्धिमानी पूर्वक फैसले ले पाएंगे। आप अपने लक्ष्य से पीछे हटेंगे और दोबारा से विचार करेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप अपना ज्यादातर समय घर पर बिताने का प्रत्यन करेंगे। आप लोगों के मामलों को निपटाएंगे। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आपके परिवार में खुशियां आएंगी।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप विकल्पों के प्रभावशाली श्रृंखला के सामने होंगे। अर्थात आपके पास बहुत सारे विकल्प होंगे। आप आगे बढ़ते रहना चाहेंगे, परंतु इसके लिए आपको आराम त्यागना होगा। आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप धन और सत्ता को चाहेंगे। आपकी विदेश यात्रा होने के योग बनेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आपकी वो इच्छाएं जिन्हें आप पूरा करना चाहते थे, वे पूरी होंगी। आपका जीवन खुशियां लेकर आएगा। परिवार की ओर से प्यार मिलेगा और मदद भी मिलेगी।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
यह माह आपके लिए बहुमूल्य साबित हो सकता है। आपको विरोधियों से भी प्रशंसा मिलने के योग हैं। बीच का माह आपको आगे बढ़ाएगा और आपमें ऊर्जा का संचार करेगा। आपका पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। आपके बच्चे प्रसन्न रहेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के योग बनेंगे। समाज में लोगों के बीच आप काफी प्रसिद्ध होंगे। मित्रों से आपसी सामंजस्य बैठेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से आपको परेशानी हो सकती है।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आपका संसार खुशी से झूमेगा। इस माह काफी योजनाएं बनेंगी। जिनका पालन बाखूबी करेंगे। इस माह आप कल्पना करने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने में समय देंगे। आप आशावादी हैं। बीच के माह में आपको भावुकता का सामना करना पड़ेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप आतंरिक संघर्षों में लिप्त होंगे। आप अनुशासित और दृढ़ प्रतिज्ञ बनेंगे। आपकी समालोचक बुद्धि तीव्र होगी। आप तेजी के साथ अपने लक्ष्य का पीछा करेंगे।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
लक्ष्य पाने की आपकी दौड़ इस माह तेजी पकड़ेगी। पिछले कुछ सप्ताहों से आपके कार्य में परिवर्तन आया है। बीच माह में आप घर से दूर हो सकते हैं। प्रेम को लेकर आपमें असुरक्षा का भाव आएगा। स्वास्थ्य के मामले में काफी व्यय होंगे। घर का नवीनीकरण और व्यवसाय का प्रसार होगा। आपमें पलानयनवादी प्रवृत्तियां जन्म लेंगी। आपके विचार भविष्यवादी होंगे। माह के अंत में आप प्रशंसा के पात्र होंगे। समाज में मेल-जोल बढ़ेगा।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
यह माह काफी शक्तिशाली है। आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें संतुलन रहेगा। तर्क आपको जीवन में आगे बढ़ाएगा। आप अपनी हदों के पार निकलेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप उत्साहित होते जाएंगे। यह समय साहस के साथ अपने कार्य को पूरा करने का है। इसलिए परिश्रम से पीछे न भागें। नये परिदृश्य आपका इंतजार करेंगे। मित्रों और सगे संबंधियों से आपका मन-मुटाव हो सकता है। साथ ही परिवार की ओर से भी थोड़ी परेशानी हो सकती है।
जानिये मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल
आप सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए लोगों से जुड़ेंगे। आप में उत्सुकता एवं सृजनशीलता बढ़ेगी। इस माह धन आपके हाथ से फिसलेगा। बीच का माह आपको स्थिरता देगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप परिश्रम करते जाएंगे। इस माह यात्रा के भी योग हैं। आपके वैवाहिक जीवन में परिवर्तन हो सकता है। आपके कार्यों में दृढ़ता आएगी। आप हर कार्य को नये सिरे से शुरू करेंगे। जिसमें आपका साथ मित्र और परिवार वाले देंगे।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk