पिछली 8 टेस्‍ट सीरीज से रहाणे ने हर बार बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टेस्ट क्रिकेट में अपना 7वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही रहाणे पिछली 8 सीरीज से 90 रन या उससे ज्यादा (शतक) लगाकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं।

पिछली 8 टेस्‍ट सीरीज से रहाणे ने हर बार बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
1. साउथ अफ्रीका के खिलाफ :-
साल 2013-14 से अब तक भारत की यह 8वीं टेस्ट सीरीज है जिसमें रहाणे ने कमाल किया है। दरअसल 2013-14 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहाणे ने 96 रनों की पारी खेली थी।

पिछली 8 टेस्‍ट सीरीज से रहाणे ने हर बार बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
2. न्यूजीलैंड के खिलाफ :-
इसके बाद इसी साल भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज खेली। जिसमें रहाणे ने पहली पारी में 118 रन बनाए।

पिछली 8 टेस्‍ट सीरीज से रहाणे ने हर बार बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
3. इंग्लैंड के खिलाफ :-
न्यूजीलैंड की धरती पर शतक लगाने के बाद अगली सीरीज इंग्लैंड से थी। जिसमें भी रहाणे ने शतक लगाकर यह कारनामा किया।

पिछली 8 टेस्‍ट सीरीज से रहाणे ने हर बार बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ :-
साल 2014-15 में अगली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रहाणे ने शतक पूर किया।

पिछली 8 टेस्‍ट सीरीज से रहाणे ने हर बार बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
5. बांग्लादेश के खिलाफ :-
इसके बाद बांग्लादेश में साल 2015 में खेली गई सीरीज में रहाणे ने 98 रन बनाए।

पिछली 8 टेस्‍ट सीरीज से रहाणे ने हर बार बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
6. श्रीलंका के खिलाफ :-
इसी साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ भी रहाणे के बैट से एक और शतक निकला।

पिछली 8 टेस्‍ट सीरीज से रहाणे ने हर बार बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
7. साउथ अफ्रीका के खिलाफ :-
नवंबर 2015 में भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज खेली गई थी। जिसमें भी रहाणे ने शतक जमाया था।

पिछली 8 टेस्‍ट सीरीज से रहाणे ने हर बार बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
8. वेस्टइंडीज के खिलाफ :-
अब एक बार फिर लगातार आठवीं सीरीज में रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाने का सिलसिला बनाए रखा।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk