दुनिया भर की महिलाओं के लिए आज 25 नवंबर काफी मायने रखता है। इस दिन को कुछ साल पहले 'महिलाओं के विरुद्ध हिंसा खत्म करने वाला दिन बनाया गया था। इसके पीछे का मकसद सिर्फ इतना था कि उनके साथ रेप जबरन शादी और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकें। इस दिन महिलाओं को उनके अधिकारों और जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया जाता है लेकिन आज भी दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां महिलाओं को इन समस्‍याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में आइए जानें थॉम्पसन रॉयटर्स फाउंडेशन वर्ल्ड रिपोर्ट 2014 और फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसी दूसरी पत्रिकाओं की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के लिए दुनिया के 10 खतरनाक देश...


अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ अपराध का ग्राफ काफी ऊंचा हैं। यहां पर 87% महिलाएं निरक्षर हैं। करीब 70 से 80% महिलाए जबरन विवाह के बंधन में बांधी जाती हैं। 54% लड़कियों की शादी कम उम्र में हो जाती हैं।पाकिस्तान: महिलाओं के प्रति अपराधी भावना इस देश में भी बेहद दिखती हैं। यहां पर बाल विवाह और जबरन विवाह का प्रचलन काफी तेज है। इसके अलावा एसिड अटैक लड़कियों की इज्जत के नाम पर करने का चलन भी जोरों पर है। 90 फीसदी पाकिस्तानी महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं।सोमालिया: सोमालिया भी इन देशों की सूची में शामिल है। यहां पर भी रेप, फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन, बाल विवाह जैसे मामले काफी तेजी से बढ़ें हैं। इसके अलावा यहां पर महिलाओं की हेल्थ कंडीशन भी कुछ खास ठीक नहीं है।
इजिप्ट: theneweconomy.com के मुताबिक, इस देश में महिलाओं के यौन उत्पीड़न, शादी, तलाक, चाइल्ड कस्टडी और पारिवारिक संपत्ति के मामले भी काफी ज्यादा है। यहां भी महिलाओं को इन मामलों में न्याय नहीं मिलता है।मेक्सिको:


यहां पर महिलाओं के साथ शोषण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। यहां पर 2010-11 में करीब 4,000 महिलाएं गायब हो गई थीं। इतना ही नहीं 2012 में प्रति एक लाख आबादी पर एक मर्डर भी दर्ज किया गया था।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra