दुनिया में सांप एक काफी विषैला जीव माना जाता है।ऐसे लोगों की कमी नहीं हैं जो सांप का नाम लेने भर से ही कांप जाते हैं। कहा जाता है कि इस दुनिया में करीब 2000 से ऊपर सांपों की प्रजातियां मौजूद है लेकिन इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि हर सांप खतरनाक नहीं होता है। कुछ ही सांप ऐसे हैं जो काफी विषैले होते हैं और वे ही इंसानों को नुकसान पहुंचाते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि नागपंचमी के दिन जगह जगह नागों की पूजा की जाती है। उन्‍हें दूध पिलाया जाता है। ऐसे में आइए आज नागों के विशेष दिन पर जानें दुनिया के 10 सबसे खतरनाक सांप...

डेथ एडर :
ऑस्ट्रेलिया और न्यू गुइना पाया जाने वाला यह सांप काफी खतनाक होता है। यह घात लगाकर दूसरे सांपो का शिकार करके उन्हें भी खा जाता है। यह सांप अपने शिकार के शरीर में एक बार में करीब 100 mg तक ज़हर छोड़ने की ताकत रखता है। वहीं इसको लेकर कहा जाता है कि इसका जहर इंसान के शरीर में करीब 6 घंटे में पूरा फैलता है।

फ़िलिपीनी कोबरा :
यह सांप डसने की बजाय 3 मीटर की दुरी से से ज़हर थूक देता है। इसका ज़हर न्यूरो टॉक्सिक होता है जो की सीधे श्वसन और हृदय तंत्र को प्रभावित करता है। इसका जहर पड़ते ही सांस लेना बेहद मुश्किल हो जाता है। जिससे हार्टअटैक से लोगों की मौत हो जाती है।

ब्लैक माम्बा :
यह सांप काफी तेज गति से चलता है। यह 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अपने शिकार का पीछा करने की ताकत रखता है। यह सांप अफ्रीका में सांप के काटने से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों का ज़िम्मेदार है।

समुद्री सांप :
सी स्नेक साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थन ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह सांप भी काफी ज़हरीला सांप है। इसके ज़हर की कुछ मिलीग्राम बूंदे 1000 इंसानो की मौत के लिए पर्याप्त है।

इस्टर्न ब्राउन स्नेक :
यह सांप भी आस्ट्रेलिया में ही पाया जाता है। इसके ज़हर का 14,000 वां हिस्सा ही किसी इंसान को मारने के लिए काफी है। इसका बच्चा भी काफी खतरनाक होता है।

Posted By: Shweta Mishra