रक्षाबंधन हिन्‍दुओं के महत्‍वपूर्ण त्‍योहारों में से एक है। यह देश के कई हिस्‍सों में मनाया जाता है। हिन्‍दू धर्म के अलावा भी कई धर्म इसे पूरे रीति रिवाज के साथ मनाते हैं। यह त्‍योहार विदेशों में भी मनाया जाता है जहां बहुत सारे एनआरआई रहते हैं। जिसमे संयुक्‍त अरब अमीरात पाकिस्‍तान बंग्‍लादेश नेपाल साउथ अफ्रीका अमेरिका इंग्‍लैंड सहित और भी कई देश शामिल हैं। आज हम आप को रक्षाबंन्‍धन से जुड़े हुए वो फैक्‍ट बताने जा रहे हैं जो आप शायद नहीं जानते होंगे


भाई-बहन के प्यार का प्रतीकरक्षाबन्धन एक हिन्दू त्यौहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी या सलूनो भी कहते हैं। रक्षा बंधन के अवसर पर बहिन अपना सम्पूर्ण प्यार रक्षा (राखी ) के रूप में अपने भाई की कलाई पर बांध कर उड़ेल देती है। भाई इस अवसर पर कुछ उपहार देकर भविष्य में संकट के समय सहायता देने का बचन देता है। रक्षाबन्धन के अवसर पर कुछ विशेष पकवान भी बनाये जाते हैं जैसे घेवर, शकरपारे, नमकपारे और घुघनी।

Posted By: Prabha Punj Mishra