दिल्‍ली शारीरिक विकास में कमी को दूर करने की कोशिश में एक 10 साल के बच्‍चे की मौत हो गई है। वह विटामिन डी का ओवरडोज सेवन कर रहा था जिससे उसकी जान पर बन आई है। यह मामला बच्चों के डॉक्टर्स के लिए जारी इंडियन जॉर्नल के ताजा इशू में सामने आया है।


काफी कमजोर थाजानकारी के मुताबिक दिल्ली में यह 10 साल का बच्चा शारीरिक रूप से काफी कमजोर था। ऐसे में बच्चे को शारीरिक विकास में कमी को दूर करने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से विटामिन डी लेने की सलाह दी गई थी। जिससे यह बच्चा इधर करीब 21 दिनों से विटामिन डी का सेवन कर रहा था। इतने दिनों में वह करीब 6 लाख इंटरनेशनल यूनिट (IU) विटामिन डी का डोज ले चुका था। जो ओवर डोज थी। ऐसे में उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां यह बात साफ हुई कि लड़के की मौत पैंक्रिटिटिस से हुई थी। शरीर में हाई कैल्शियम लेवल हाई होने से इंफेक्शन हो गया और वह नहीं बच पाया। अधिक सेवन हानिकारक
बच्चों के डॉक्टर्स के लिए जारी इंडियन जॉर्नल के ताजा इशू में डाक्टर्स का कहना है कि बच्चे ने जो डोज ली है यह तय मात्रा से 30 गुनी ज्यादा थी। बच्चों के लिए विटामिन डी की डोज 1000 IU निर्धारित होती है। जो कि ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ते में अधिकतम 60,000 IU तक हो सकती है। इन कंडीशन में कोई खतरा नहीं होता, लेकिन इससे अधिक होने पर नुकसानदेय है। इतना ही नहीं डाक्टरों का यह भी कहना है कि आजकल कई लोग विटामिन डी सेवन डाक्टर की सलाह से अधिक या उससे सजेस्ट की हुई टाइमिंग से अधिक लेते हैं। जिससे उन्हें फायदे के बजाय नुकसान उठाना पड़ जाता है।

inextlive from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra