खबर है कि जापान में भारतीय मूल की एक युवती को मिस जापान का ताज पहनाया गया। इनका नाम है प्रियंका योशिकावा। प्रियंका के बारे में बता दें कि वह हाथियों को ट्रेनिंग देने का काम करती हैं। बड़ी बात ये है कि ये पहला मौका है जब किसी भारतीय मूल की युवती ने इस खिताब को जीता है।


खिताब को जीतने के बाद खुशी से प्रियंका ने कहा कि उनको इस बात का गर्व है कि उनके पिता भारतीय हैं।वहीं इनके मिस जापान चुने जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी के साथ ट्रेंड करने लगा है। मैसेज है कि मिस यूनीवर्स जापान को पूरी तरह से जापानी होना चाहिए।उन्होंने बताया कि प्रियंका का जन्म टोक्यो में हुआ था। इसके अलावा उनके पिता भारतीय हैं और मां जापानी हैं।उन्होंने ये भी कहा कि उनको उनके पिता के भारतीय होने पर गर्व है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह जापानी नहीं हैं।
अपने आगे के सफर के बारे में उन्होंने बताया कि अब वह दिसंबर में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने जाएंगी।Courtesy by Facebook PageInteresting Newsinextlive fromInteresting News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma