'ना उम्र की सीमा हो ना प्‍यार का हो बधंन' गाने को बिहार के रहने वाले एक कपल ने सच कर दिखाया है। कहते हैं कि मोहब्‍बत कब कहां किस से हो जाये किसी को पता नहीं होता है। ये वो समुद्र है जिसमें डूबने वाला ही पार होता है। कुछ ऐसा ही हुआ इन दोनो के साथ। जब इन्‍होंने वैलेंटाइन डे पर इश्‍क के समंर में डुबकी लगाई तो दोनो ने निकाह कर लिया।


बिहार के कटिहार जेल की है घटना14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे का दिन लोगों के लिये मोहब्बत का दिन होता है। इस दिन लोग अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। जनाब बिहार के कटिहार जेल में तैनात 52 साल के एक सिपाही ने वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले 25 साल की लड़की को गुलाब देकर प्रपोज किया। लड़की के हां करने पर दोनों ने शादी कर ली। दोनो की लव स्टोरी की शुरुआत जेल से हुई। दुल्हा मोहम्मद इनामुल होदा जेल में सिपाही है। लड़की सरीफुल खातून जेल की सजा काट रही थी। सरीफुल की फैमिली में पिता, मां और एक भाई है। उसके पिता और भाई किसान हैं। किडनैपिंग के एक मामले में सजा काट रही सरीफुल खातून 8 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आई है। जेल में ही सरीफुल और इनामुल को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।


दोनो ने परिजनो की रजामंदी से किया निकाह

13 फरवरी को कटिहार के हाजीपुर मस्जिद में दोनो ने निकाह कर लिया। निकाह के दौरान दोनों की फैमिली मौजूद रही। इनामुल होदा का कहना है कि सरीफुल उसकी दूसरी पत्नी है। दूसरी शादी करने का उसे कानूनी हक है। उसने यह भी कहा कि उसकी पहली पत्नी इस शादी से राजी है। इतना ही नहीं उम्र में काफी छोटी सरीफुल खातून का कहना है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। शादी के बाद वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर दोनों ने एक दूसरे को गुलाब देकर प्रपोज किया। इसके बाद मस्जिद में हुए दोनों के निकाह के कई लोग गवाह बने। सरीफुल कहती है कि उसने काफी सोच समझकर शादी की है। इनामुल जैसा शौहर हर किसी को मिले।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra