- पटना नगर निगम में 700 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित

क्कन्ञ्जहृन्: राजधानी पटना की सड़कें जल्द रौशन होंगी। पटना नगर निगम मौजूदा वित्तीय वर्ष में इस पर 30 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। इसके साथ ही 30 करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर खर्च करने का अनुमान है। गुरुवार को निगम की 11वीं विशेष बैठक में बजट वर्ष 2016-17 पर चर्चा हुई। बजट बैठक में निगम ने 215 करोड़ रुपए के मुनाफे का बजट पेश किया। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 700 करोड़ रुपए खर्च करना प्रस्तावित रखा है।

सबसे ज्यादा मशीनरी पर ध्यान

निगम ने सबसे ज्यादा संयंत्रों व मशीनरी पर ध्यान दिया है। इस पर 50 करोड़ रुपए खर्च करने का अनुमान है। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर को दूसरे स्थान पर रखते हुए निगम मरम्मत व रखरखाव पर 40.29 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। बिजली और इंधन के लिए 38 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। वाहन की खरीदारी पर 21 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे विशेष कर कचरा कलेक्शन, संग्रहण और निष्पादन संबंधित कार्य करने वाले वाहन की खरीदारी होगी।

किस मद में कितना खर्च प्रस्तावित

मद- खर्च (करोड़ में)

संयंत्र व मशीनरी- 50

इंफ्रास्ट्रक्चर- 40.29

बिजली व इंधन- 38

सड़कों पर लाइटिंग- 30

सड़क निर्माण- 30

सिवरेज एवं ड्रेनेज निर्माण- 22

वाहन खरीदी- 21

जिम व कांजी हाउस- 12.50

वाटर टैंक के लिए- 8

इंटरनेट की सुविधा- 5.47

मेयर व नगर आयुक्त आवास- 2

Posted By: Inextlive