फिल्‍म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह का अलाउद्दीन खिलजी वाला लुक रिवील हो गया है। रणवीर इस किरदार में काफी अलग दिख रहे। वैसे रणवीर का यह दूसरा हिस्‍टोरिकल लुक है इससे पहले वह बाजीराव मस्‍तानी में पेशवा के किरदार में सामने आए थे।

पद्मावती
संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर सिंह का लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है। आंखों में काजल, लंबी दाढ़ी और बाल में रणवीर काफी खतरनाक लग रहे। फिल्म में वह निगेटिव रोल में नजर आएंगे।

जोधा अकबर
फिल्म जोधा अकबर 2008 में बनी थी। ये फिल्म बादशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधाबाई की कहानी है। जोधा से शादी के बाद अकबर ने अपने साम्राज्य को भारत के कोने-कोने तक पहुंचाया था। फिल्म में अकबर के किरदार में ऋतिक रोशन नजर आए थे।

मुगल ए आजम
यह फिल्म 1960 में थी। इस फिल्म में अकबर और उनके बेटे सलीम की कहानी है। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने अकबर का किरदार निभाया है। दिलीप कुमार ने सलीम का किरदार निभाया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari