सायरस मिस्‍त्री को टाटा सन्‍स के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। रतन टाटा ने सायरस को अचानक इस पद से हटा दिया। बताया जाता है कि बोर्ड सायरस मिस्‍त्री के काम से खुश नहीं था। खैर टाटा और सायरस के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप की जंग शुरु हो गई हैं। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़ी कंपनी के दिग्‍गज बिजनेस लीडर की विदाई इतनी विवादास्‍पद रही। पहले भी हो चुके हैं ये मामले...



2. Bernard Ebbers :
वर्ल्डकॉम टेलीकम्यूनिकेशंस कंपनी के को-फाउंडर और फॉर्मर सीईओ रहे बर्नार्ड जॉन की विदाई काफी चर्चा में रही। साल 2002 में कंपनी को लेकर एक खुलासा किया गया जिसतें बर्नार्ड फंस गए थे। दरअसल इस कंपनी पर 11 बिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगा था और इसमें मुख्य आरोपी बर्नार्ड को बनाया गया था।

4. Ramalinga Raju :
सत्यम घोटाला भारत का सबसे बड़ा आईटी फ्रॉड माना जाता है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी कंपनी के मालिक रामलिंगा राजू थे। राजू पर एकाउंट्स में छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। इसके लिए उन्हें सात साल की सजा भी सुनाई गई। राजू ने कबूला था कि उन्होंने सालों तक कंपनी की कमाई के बारे में झूठ बोला।

5. John Browne :
ऑयल एंड गैस कंपनी बीपी के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ब्राउनी को अपने पर्सनल रिश्तों के चलते पद से हाथ धोना पड़ा था। साल 2007 में ब्राउनी को कंपनी छोड़नी पड़ी थी। जॉन के ऊपर आरोप था कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के रिश्ते को लेकर कोर्ट में झूठ बोला था। गे होना जॉन के लिए परेशानी का सबब बन गया था।

Business News inextlive from Business News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari