प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की तारीफ में एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने उनकी संस्था यूवीकैन फाउंडेशन के काम को सराहा है। युवराज सिंह यूवीकैन संस्था चलाते हैं जो कैंसर से लड़ने और उसके बारे में जागरुकता फैलाने का काम करती है। वैसे खुद युवराज कैंसर से जंग जीतकर मैदान में लौटे हैं।

1. युवराज सिंह :
युवराज सिंह को कैंसर की बीमारी थी। साल 2011 वर्ल्डकप में युवी मैदान पर ही खून की उल्टियां करने लगे थे। इसके बावजूद उन्होंने टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। होने के बाद भी खेल जारी रखा। बाद में युवराज ने कैंसर का इलाज करवाया। और वह पूरी तरह से फिट हैं और टीम का हिस्सा भी हैं।

3. मार्टिन गुप्टिल :
सालामी बल्लेबाजों में शामिल न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल एक भयानक हादसे का शिकार हो चुके हैं। हादसे में उनके बायें पैर का अंगूठा और दो उंगलियां काटनी पड़ीं। जिसके बाद लोगों को लगा कि वह शायद ही दौड़ सकें लेकिन उन्होंने मेहनत कर वापसी की। आज वह मैदान पर काफी तेजी से दौड़ते हैं।

5. मार्टिना नवरात्िनलोवा :
9 बार की विंबलडन विजेता रहीं महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना को भी कैंसर था। मार्टिना ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। कई सालों तक उन्होंने ये बात दुनिया से छुपाई। बाद में उन्होंने कीमोथेरेपी से इसका इलाज करवाया और उन्होंने कैंसर से जंग जीती।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari