दस गुना तक बढ़ सकता है मोस्टवांटेड नक्सली कमांडरों पर इनाम की राशि

PATNA : बड़े नक्सलियों को पकड़वाने पर अब बिहार सरकार 50 लाख रुपए तक इनाम दे सकती है। इस पर राज्य पुलिस मुख्यालय में मंथन चल रहा है। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा जैसे नक्सल प्रभावित राज्यों में जहां 50 लाख तक का इनाम है वहीं बिहार में महज 5 लाख है। राज्य पुलिस मुख्यालय इसे लेकर प्लान बना रहा है। जिसे स्वीकृति के लिए गृह विभाग भेजा जाएगा। बिहार के मोस्टवांटेड नक्सली झारखंड में भी सक्रिय हैं। लेकिन बिहार में इनके ऊपर महज 5 लाख का इनाम है, जबकि झारखंड और अन्य राज्यों में इनाम इससे दस गुना अधिक यानी 50 लाख तक है।

 

सूची में टॉप पर है अरविंद सिंह

इनामी राशि में अंतर होने से बिहार में नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए ठीक से दबाव नहीं बन रहा है। भाकपा (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के मेंबर अरविंद सिंह उर्फ देव बिहार समेत देश के अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में भी मोस्टवांटेड की सूची में सबसे टॉप पर हैं। बिहार में उनकी गिरफ्तारी पर भ् लाख का इनाम है, जबकि झारखंड, ओडिशा और छग में भ्0 लाख का इनाम है।

 

43 नक्सलियों पर है इनाम

बिहार सरकार पिछले दिनों सूबे के ब्फ् नक्सलियों पर इनाम की घोषणा कर चुकी है। जिसमें भ् मोस्टवांटेड शामिल हैं। इसी तरह बिहार में गुरिल्ला कमांडर लालमोहन यादव और स्पेशल प्लाटून कमांडर मनोज हांसदा पर इनाम की राशि ढाई लाख से बढ़ाकर ख्भ् लाख तक की जा सकती है। ये नक्सली बिहार में दूसरी श्रेणी के नक्सलियों में शामिल हैं।

 

मोस्टवांटेड 5 नक्सली

1. अरविंद कुमार सिंह उर्फ देवी।

2. विजय यादव उर्फ संदीप यादव।

3. रामबाबू राम उर्फ राजन।

4. प्रवेश दा उर्फ अनुज उर्फ अमलेश दा।

5. विजय यादव उर्फ मुराद।

Posted By: Inextlive