Navratri Special - 51 Shakti Peeth And Locations: हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। ये शक्ति पीठ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवी पुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है। हालांकि देवी भागवत में जहां 108 और देवी गीता में 72 शक्तिपीठों का ज़िक्र मिलता है वहीं तन्त्रचूडामणि में 52 शक्तिपीठ बताए गए हैं। देवी पुराण में ज़रूर 51 शक्तिपीठों की ही चर्चा की गई है। इन 51 शक्तिपीठों में से कुछ विदेश में भी हैं। वर्तमान में भारत में 42 पाकिस्तान में 1 बांग्लादेश में 4 श्रीलंका में 1 तिब्बत में 1 तथा नेपाल में 2 शक्ति पीठ हैं ।


51 Shakti Peeth And Locations: हम में से बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि मां दुर्गा के शक्तिपीठ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। जानें मां दुर्गा के सभी दिव्‍य शक्तिपीठ जो भारत के साथ साथ तमाम देशों में हैं...

भारत :- (1) किरीट शक्तिपीठ, पश्‍चिम बंगाल(2) कात्यायनी शक्तिपीठ, वृंदावन (मथुरा)(3) करवीर शक्तिपीठ, महाराष्ट्र(4) श्री पर्वत शक्तिपीठ, लद्दाख(5) विशालाक्षी शक्तिपीठ, उत्‍तर प्रदेश(6) गोदावरी तट शक्तिपीठ, आंध्र प्रदेश(7) शुचीन्द्रम शक्तिपीठ, तमिलनाडु(8) पंच सागर शक्तिपीठ, स्‍थान ज्ञात नहीं(9) ज्वालामुखी शक्तिपीठ, हिमाचल प्रदेश(10) भैरव पर्वत शक्तिपीठ, गुजरात(11) अट्टहास शक्तिपीठ, पश्‍चिम बंगाल(12) जनस्थान शक्तिपीठ, महाराष्ट्र(13) कश्मीर शक्तिपीठ या अमरनाथ शक्तिपीठ, अमरनाथ(14) नन्दीपुर शक्तिपीठ, पश्‍चिम बंगाल(15) श्री शैल शक्तिपीठ, आंध्रप्रदेश(16) नलहटी शक्तिपीठ, पश्‍चिम बंगाल(17) मिथिला शक्तिपीठ, बिहार(18) रत्नावली शक्तिपीठ, तमिलनाडु(19) अम्बाजी शक्तिपीठ, गुजरात(20) जालंध्र शक्तिपीठ, पंजाब


(21) रामागरि शक्तिपीठ, उत्‍तर प्रदेश(22) वैद्यनाथ शक्तिपीठ, झारखंड(23) वक्त्रोश्वर शक्तिपीठ, पश्‍चिम बंगाल(24) कण्यकाश्रम कन्याकुमारी शक्तिपीठ, तमिलनाडु(25) बहुला शक्तिपीठ, पश्‍चिम बंगाल(26) उज्जयिनी शक्तिपीठ, मध्‍य प्रदेश(27) मणिवेदिका शक्तिपीठ, राजस्‍थान(28) प्रयाग शक्तिपीठ, उत्‍तर प्रदेश(29) विरजाक्षेत्रा, उत्कल शक्तिपीठ, उड़ीसा(30) कांची शक्तिपीठ, तमिलनाडु(31) कालमाध्व शक्तिपीठ, स्‍थान ज्ञात नहीं(32) शोण शक्तिपीठ, मध्‍य प्रदेश(33) कामाख्या शक्तिपीठ, असम

(34) जयन्ती शक्तिपीठ, मेद्यालय(35) मगध् शक्तिपीठ, बिहार(36) त्रिस्तोता शक्तिपीठ, पश्‍चिम बंगाल(37) त्रिपुरी सुन्दरी शक्तित्रिपुरी पीठ, त्रिपुरा(38) विभाष शक्तिपीठ, पश्‍चिम बंगाल(39) देवीकूप पीठ कुरुक्षेत्र शक्तिपीठ, हरियाणा(40) युगाद्या शक्तिपीठ, क्षीरग्राम शक्तिपीठ, पश्‍चिम बंगाल(41) विराट का अम्बिका शक्तिपीठ, राजस्‍थान(42) कालीघाट शक्तिपीठ, कोलकातातिब्‍बत :-(43) मानस शक्तिपीठ, तिब्‍बतश्रीलंका :- (44) लंका शक्तिपीठ, श्रीलंकानेपाल :- (45) गण्डकी शक्तिपीठ, नेपाल(46) गुह्येश्वरी शक्तिपीठ, नेपाल (काठमांडू)पाकिस्‍तान :-(47) हिंगलाज शक्तिपीठ, पाकिस्‍तानबांग्‍लादेश :- (48) सुगंध शक्तिपीठ, खुलना(49) करतोयाघाट शक्तिपीठ, भवानीपुर(50) चट्टल शक्तिपीठ, चटगांव(51) यशोर शक्तिपीठ, जैसोर

Posted By: Inextlive Desk