'जोखिम वाले' देशों से उड़ान भर कर दिल्ली पहुंचे यात्रियों में छह यात्री कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाए गए हैं। इन्हें बुधवार को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए हैं।

नई दिल्ली (पीटीआई)। ब्रिटेन और नीदरलैंड सहित 'जोखिम वाले' देशों से उड़ान भरकर दिल्ली पहुंचे छह लोगों को बुधवार को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि इनमें से चार में कोविड​​​​-19 के लिए पाॅजिटिव निकले और दो में कोविड के लक्षण दिखाई दिए है।इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि इनमें से चार में कोविड​​​​-19 के लिए पाॅजिटिव निकले और दो में कोविड के लक्षण दिखाई दिए है। उन्होंने कहा कि उनके नमूने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनमें नया संस्करण ओमिक्रोन है या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि सभी छह लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ऐसे मरीजों को आइसोलेट करने और इलाज के लिए एक विशेष वार्ड बनाया गया है।

कुल छह मरीज अस्पताल में उपचार करा रहे
एम्सटर्डम और लंदन से आने वाली चार उड़ानें और 1,013 यात्रियों को लेकर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उतरी। इनमें से चार यात्री कोविड पाॅजिटिव पाए गए हैं। तीन रोगियों ने एम्स्टर्डम से एक उड़ान में यात्रा की जिसमें 372 लोग सवार थे। चौथे मरीज ने 176 अन्य लोगों के साथ लंदन से उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय नागरिक हैं। एलएनजेपी अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि दो और यात्री जिनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन उनमें कोविड जैसे लक्षण थे। इसलिए उन्हें अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुल छह मरीज अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं।

प्रति दिन लगभग 2,000 परीक्षण कर रहे
हवाई अड्डे पर कोविड -19 परीक्षण करने वाली प्रयोगशाला, जेनेस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक्स की निदेशक गौरी अग्रवाल ने कहा हम प्रति दिन लगभग 2,000 परीक्षण कर रहे हैं। हम सैंपल को संभालने में भी अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, जोखिम वाले देशों के रूप में यूके, और दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल सहित यूरोपीय देश शामिल है। इन जोखिम में देशों के यात्री मंगलवार मध्यरात्रि से भारत आगमन पर अतिरिक्त उपायों का पालन कर रहे हैं। साथ ही दूसरे देशों से उड़ानों में आने वाले यात्रियों में से पांच प्रतिशत का बेतरतीब ढंग से परीक्षण किया जाएगा।

Posted By: Shweta Mishra