पति पत्‍नी का रिश्‍ता हो या दो प्रेमियो का रिश्‍ता हो दोनो ही रिश्‍ते प्‍यार विश्‍वास और आपसी समझ के बिना अधूरे हैं। हर रिश्‍ते की शुरुआत बहुत नाजुक होती है। कभी-कभी आप के मन मे भी यह सवाल आता होगा कि जो आप के जीवन मे आएगा वो कैसे जीवनभर आप का साथ निभाएगा। आप जिस रिश्ते में है वह स्थायी है या नहीं। आज हम आप को कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिन्‍हे जान कर आप कह सकते हैं कि आपका रिश्‍ता लंबा चलेगा।


2- सच्चा रिश्ता तो वही है जहां मैं या तुम होने की जगह हम होता है। जैसे आप दोनों अलग होकर भी एक होते हैं। अगर अपने पार्टनर के सामने आपको कुछ और बनने की जरूरत नहीं होती तो यह एक स्वस्थ रिश्ते की पहचान है। आपको उसके सामने ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती। आपको मालूम होता है वह आपके कहे का अर्थ समझ जाएगा। बनावटीपन की आपके रिश्ते में कोई जगह नहीं। यह एक इशारा है कि आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।


4- गलतफहमियों और मतभेद होने की मुख्य वजह है विचारों में मेल न होना होता है। अगर आप नाराज होने के बजाय अपनी बात को इत्मिनान से बैठकर सामने वाले को समझाएंगे तो वो आप की बात जरूर समझेगा। दूसरे के हालात में खुद को रखकर देखें तो आपको उसका मन समझने में मदद मिलेगी। बात करने से ही बात बनती है। इसलिए कोई भी मतभेद होने की सूरत में बैठकर बात करने से एक-दूसरे के प्रति हमारी समझ बढ़ती है।

6- सुनहरे भविष्य के सपने बुनना हममें से हर किसी को अच्छा लगता है। आप भी अगर ऐसा ही कोई सपना बुन रहीं हैं तो इसमें कोई स्पेशल बात नहीं है। यह स्पेशल तब हो जाता है जब आप अपने ख्वाब में उनको भी साथ पाती हैं। फिर तो यह बात पक्की है कि आप दोनों हमेशा साथ रहने वाले हैं। साथ हंसना कोई बड़ी बात नहीं है मगर जब आप साथ हंसते हुए कुछ अलग महसूस करें तो समझ जाइए कि मामला कुछ खास है। अगर आप दोनों एक दूसरे के ह्यूमर को भी अच्छे से कैच कर लेते हों तो आप कभी नहीं अलग होने के लिए बने हैं।7- कभी-कभी भले ही उनकी हरकतों से आपको चिढ़ आती हो पर एक इंसान के रूप में अगर आप उनकी इज्जत करते हैं और चाहतें हैं कि वो कभी न बदलें, तो यह संकेत हैं कि आपका रिश्ता सदा के लिए है। अगर कभी आप दोनों के बीच किसी मुद्दे पर बहस हो जाती है। तो उसे लंबा ना खींच कर थोड़ी देर में ही इसे सुलझा कर एक दूसरे से बात करना। इस बात का इशारा है कि आप ज्यादा देर तक एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।

Posted By: Prabha Punj Mishra