पानी शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए कितना जरूरी होता है यह तो सभी लोग जानते हैं। दिन मे आप को स्‍वस्‍थ रहने के लिए कई बार पानी पीना जरूरी होता है। पानी आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसकी न तो कमी अच्छी है और न ही बढोत्‍तरी। लेकिन दिनभर की भागदौड़ के बाद भला यह कैसे पता चले कि शरीर को और कितने पानी की जरूरत है। ऐसे मे जनाब शरीर कुछ इशारे करता है जिन्‍हे पहचानना के बाद आप शरीर मे पानी की कमी को पूरा कर सकते है।


2- ब्लड प्रेशरशरीर मे पानी की कमी होने से ब्लड प्रेशर बड़ता है। ब्लेड प्रेशर बड़ने से शरीर मे कई और खतरनाक बीमारियां भी जन्म लेती हैं। हाई ब्लड प्रेशर से आप को दिल और दिमाग का दौरा भी पड़ सकता है। अगर आप को ठीक से पानी पीने की आदत नही है तो उसे सुधारना होगा। समय पर शरीर की पानी की मांग पूरी ना होने पर ब्लड प्रेशर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। पानी शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखता है। दिमाग के 70% से ज्यादा हिस्सा पानी से बना है। पानी की कमी होने पर दिमाग स्लो हो जाता है और आप सामान्य चीजों पर भी फोकस या गौर नहीं कर पाते हैं।4- किडनी
किडनी को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। किडनी का काम ब्लड सेल्स से साफ चीजों को भेजना होता है। नमक यूरिया आदि को फिल्टर कर किडनी यूरिन के जरिए शरीर से बाहर कर देती है। बढ़ते प्रदूषण तथा घटती स्वच्छ हवा-पानी की मात्रा इसकी सबसे पहली वजह है। फिर आपका रूटीन और कामकाज की भागदौड़ भी अस्वस्थता की वजह बन सकती है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पानी की उचित मात्रा पीना बहुत जरूरी होता है।6- जोड़ो मे दर्दपानी की कमी से पूरा शरीर टूटने लगता है। शरीर के जोड़ो मे असहनीय दर्द शुरु हो जाता है। रीढ़ की हड्डी भी 80 प्रतिशत पानी से बनी होती है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि हमारी हड्डियों को पानी की कितनी जरूरत पड़ती है। पानी की सही मात्रा शरीर मे ना पहुंचने से घुटने भी दर्द करने लगते हैं। शरीर की मांसपेशियों को भी पानी की बहुत जरूरत होती है। जितना कम आपके शरीर में पानी होगा उतना बुरा प्रभाव आपके शरीर की मांसपेशियों पर पड़ेगा। 8- साफ रहती है त्वचाकम पानी की वजह से त्वचा पर अनेक प्रकार के दाग आने लगते है। आपकी त्वचा आपके शरीर का सबसे बड़ा अंग है। आपकी त्वचा हमेशा हाइड्रेटेड रहनी चाहिए। असल में आपकी त्वचा का शुष्क होना आपको बड़ी समस्या की तरफ ले जाता है। पानी पीने से आपके शरीर में जमा अतिरिक्त गंदगी बाहर निकल जाती है। जिससे आप का खून साफ हो जाता है और त्वचा पर दाग नही पड़ते हैं।

Health News inextlive from Health Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra