-श्रीराम चौराहा पर बुलेट सवार ने की वारदात

GORAKHPUR: शाहपुर एरिया में फातिमा बाइपास पर श्रीराम चौराहा के पास बुलेट सवार बदमाश ने महिला की चेन लूट ली। वारदात की जांच पड़ताल के बाद एसओ ने दावा किया महिला ने झांसे में आकर चेन दे दी थी। लूटपाट की घटना नहीं हुई। चेन लेकर भागने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।

बेटे को फोन लगाई, चेन लूट ले गया बदमाश

फातिमा बाइपास रोड के श्रीराम चौराहा निवासी मीरा देवी की चौराहे पर मार्बल की दुकान है। मंगलवार दोपहर वह दुकान के पास खड़ी थीं। तभी बुलेट सवार एक युवक पहुंचा। उनको बताया कि पादरी बाजार में हमारी ज्वेलरी की दुकान है। आप के बेटे ने सोने का लाकेट खरीदा है। उसमें चेन लगाकर पांच मिनट में पहुंचा देंगे। युवक की बात सुनकर महिला ने अपने बेटे को फोन लगाना शुरू कर दिया। इस बीच मौका पाकर बाइक सवार ने महिला के गले से चेन लूट ली। महिला कुछ समझ पाती। तेज रफ्तार में वह फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पाकर शाहपुर थानेदार पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन के बाद जालसाजी बताया। सीसीटीवी की मदद से बदमाश की तलाश की जाएगी।

वर्जन

महिला के साथ लूट नहीं हुई है। लाकेट लगाने का झांसा देकर बुलेट सवार चेन ले लिया था। मामले की सच्चाई की जानकारी जुटाई जा रही है।

अरुण पवार, एसओ चिलुआताल

Posted By: Inextlive