इंडिया में जब भी कहीं किसी लड़की के साथ छेड़खानी की घटना होती है तो उसे छेड़ने वाले मनचले लड़कों पर एक्‍शन लेने से पहले लड़कियों से ये पूछा जाता है कि उन्‍होंने कपड़े कैसे पहने थे। अगर बाईचांस उस समय किसी लडकी ने थोड़े से भी मॉडर्न कपड़े जैसे टाइट जींस या शॉट स्‍कर्ट पहन हुई हो तब तो पुलिस छेड़ने वालों से ज्‍यादा लड़की को ही दोष देते हुए उसे ही प्रताडित करने में लग जाती है। क्‍या वाकई लड़की के मॉडर्न कपडे ही लड़कों को उसे छेड़ने के लिए या उस पर कमेंट करने के लिए उकसाते हैं अथवा नहीं। लड़कों की इसी सोच को टेस्‍ट करने के लिए एक लड़की हॉट मिनी स्‍कर्ट में मुंबई और दिल्‍ली की सड़कों पर घंटों पैदल चली फिर उसे क्‍या क्‍या सुनना पड़ा देखें जरा।

पिछले दिनों देश के एक बड़े राजनेता ने बयान दिया कि लड़कियों को शाम के समय स्कर्ट (मिनी स्कर्ट नहीं) पहनकर न निकलें वर्ना उन्हें छेड़खानी का सामना करना पड़ सकता है। अब यह तो हद ही हो गई कि शोहदों पर लगाम लगाने की बजाय लड़कियों को नॉमर्ल मॉडर्न कपड़े भी पहनने से रोका जा रहा है। छेड़ने वालों की वकालत करने वाले तमाम लोग कहते फिरते हैं कि लड़की ने जींस पहन रखी थी इसलिए उसके साथ ऐसा हुआ। लड़कियां जींस न पहनें, स्कर्ट न पहनें तो क्या सलवार कुर्ता या साड़ी पहनने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी या रेप की घटनाएं नहीं होतीं?

देश के अलग अलग हिस्सों से क्राइम अंगेस्ट वूमेन के आंकड़े जुटाने पर जो नजारा सामने आता है उससे पता चलता है कि छेड़खानी, सेक्सुअल हरासमेंट या रेप की शिकार बनने वाली ज्यादातर लड़कियों या महिलाओं ने साड़ी या सलवार सूट पहन रखा था। इसका मतलब तो यही है कि शोहदों को लड़की के साथ कोई गंदी हरकत करनी है तो वो करेंगे ही भले ही लड़की ने कैसे भी कपडे पहन रखे हों। तमाम महिलाएं और लड़कियां तो यह भी मानती है कि जब जब उन्होंने अल्ट्रा मॉडर्न शॉर्ट कपड़े पहने तब किसी ने भी उनके साथ छेड़छाड़ या उन पर कमेंट करने की हिम्मत नहीं की। तो क्या शोहदें अल्ट्रा मॉडर्न लड़कियों को छेड़ने से डरते हैं?
तो लड़कों को लड़कियों के छोटे कपडे क्या वाकई इस बात के लिए उकसाते हैं कि चलों उन्हें छेडें? इस बेतुके लॉजिक को सही या गलत साबित करने के लिए एक सोशल टेस्ट किया गया मुंबई और दिल्ली में। पहले देखें दिल्ली शहर का हाल-जहां इस लड़की को तरह तरह के कमेंट सुनने पड़े।

 

 

 

 

दोनों ही शहरों में लडकी हॉट मिनी स्कर्ट पहनकर सिटी की तमाम भीड़ भरी सड़कों और गलियों में पैदल घूमती रही और एक हिडेन कैमरा उसे लगातार फॉलो करता रहा। इसके बाद जो नजारा रिकॉर्ड हुआ वो देखने लायक है। अब देखें मुंबई शहर के लोगों को जो लड़कियों की इज्जत करने के मामले में दिल्ली से बेहतर हैं-

 

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk


Posted By: Chandramohan Mishra