बेंगलुरू में पीजी जा रही लड़की को किडनैप कर रेप की कोशिश, CCTV से हुआ खुलासा
वह काफी घबराई
हाल ही सामने आए वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में रात 10 बजे मणिपुर की रहने वाली करीब 22 साल की एक युवती अपने पीजी में लौट रही थी। वह पार्लर में जॉब करती है। इस दौरान वह फोन पर बाते करते हुए आ रही थी तभी एक युवक उसके पीछे से आया और जबरन उठा कर लेकर चला गया। वह उसे ले जाकर एक बिल्िडिंग में छोड़ता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पीड़िता ने अपना दुख खुलकर बयां किया। उसका कहना है कि 23 अप्रैल की रात उसके साथ घटी इस घटना में उसने काफी हिम्मत से काम लिया। जब वह युवक उसे रात के अंधेरे में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था तो उस वक्त काफी घबराई थी।
रेप की भी कोशिश
इसके साथ ही वह उसके साथ रेप की भी कोशिश करता है। वह लगातार चिल्लाती जा रही थी, लेकिन आस पास खड़े लोंगो ने उसकी कोई मदद नहीं की। उसने पीजी चलाने वाले एक अंकल को मदद के लिए पुकारा, लेकिन उसकी आवाज किसी को नहीं सुनाई दे रही थी। इसके बाद उसने उस युवक के हाथों में काफी तेजी से काट लिया। जिससे वह काफी चोटिल हो गया और वहां से भागने को मजबूर हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि वारदात की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन हो रही है। फुटेज के आधार पर अरेस्ट किए गए आरोपी से पूछतांछ हो रही है। वहीं बेंगलुरू में इस मामले के सामने आने से लोग दहशत में हैं। इससे पहले भी किडनैपिंग का एक मामला 24 मार्च को सामने आया था। यह भी सीसीटीवी में कैद हो गया था।