मंदिरों में पूजा हमेशा भगवानों की होती है लेकिन अगर वहां इंसानों की मूर्तियां लगने लगें तो यह वाकई आश्‍चर्य की बात होगी। भारत में व्‍यक्‍ित पूजा का कल्‍चर इतना बढ़ गया है कि लोग अपने चहेते इंसान को भगवान का दर्जा दे देते हैं और जगहों-जगहों पर उनके मंदिर बना देते हैं। इस लिस्‍ट में मोदी अमिताभ सचिन और सोनिया जैसे कई बड़े नाम हैं जिनके मंदिर बन चुके हैं।

1. नरेंद्र मोदी मंदिर (उत्तर प्रदेश) :-
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया गया है। वहां के लोग मोदी को भगवान की तरह पूजते हैं। यही नहीं मंदिर के पुजारी रोजाना यहां आकर मोदी चालीसा पढ़ते हैं। इस मंदिर में मोदी की बैठे हुई प्रतिमा लगाई गई है।

3. सोनिया गांधी मंदिर (तेलंगाना) :-
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चहेते भी कम नहीं हैं। तेलंगाना के करीमनगर शहर में कुछ कांग्रेस भक्तों ने सोनिया गांधी का मंदिर बनाकर खड़ा कर दिया है। यहां पर सोनिया की सफेद मारबल से बनी प्रतिमा लगाई गई है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी का पोट्रेट भी यहीं बनाया गया है।

Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari