Jamshedpur: हॉकी कंट्री का नेशनल गेम है लेकिन इसे वैसी वैल्यू नहीं मिल पा रही है जैसी मिलनी चाहिए. यह नेशनल गेम के साथ ट्रेजडी ही है. लेकिन लगता है अब हॉकी के दिन भी बहुरने वाले हैं. कंट्री में हॉकी लीग मैच हो रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि इससे हॉकी को काफी बेनीफिट होगा.

रांची में होंगे final व semi final
हॉकी इंडिया द्वारा कंट्री में हॉकी के लीग मैच ऑर्गेनाइज किए जा रहे हैं। इसमें झारखंड को काफी तवज्जो दी जा रही है। रांची में 9 मैच खेले जा रहे हैं। सबसे अहम बात यह कि स्टेट कैपिटल में ही फाइनल और दोनों सेमीफानल खेले जाएंगे। इसके अलावा थर्ड व फोर्थ पोजीशन के लिए खेले जाने वाले मैच भी यहीं होंगे।

Ranchi rhinos का था camp
स्टेट की हॉकी लीग में शामिल होने के लिए बनी टीम रांची राइनोज ने हॉकी से यूथ को जोडऩे के लिए कैम्प भी ऑर्गेनाइज किया था। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस खेल से जोडऩा है। लीग मैच खत्म होने के बाद भी यह टीम स्टूडेंट्स के लिए कैम्प ऑर्गेनाइज करेगी।

HIL से होगा benefit
झारखंड हॉकी एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी पीर मोहम्मद कहते हैैं कि लीग मैच से हॉकी को निश्चित रूप से फायदा होगा। उनके अनुसार इससे प्लेयर्स के बीच की दूरी खत्म होगी। उन्हें बड़े व इंटरनेशनल प्लेयर्स के साथ खेलने से उनकी टेक्निक को सीखने का मौका मिलेगा।

League तो बस एक शुरुआत है
पीर मोहम्मद कहते हैं कि यूरोपियन के पास कलात्मक शैली है और इंडियन टीम भी इसमें माहिर है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में पैसा ज्यादा है, लेकिन अब हॉकी प्लेयर्स को भी फायदा होगा। हॉकी लीग से कम से कम इसकी शुरुआत तो हो ही गई है। आज हॉकी प्लेयर्स कई बड़ी कंपनियों से जुड़े हैैं और इंडिया की किसी भी बड़ी टीम में एक-दो प्लेयर्स तो झारखंड के हैैं ही।

Team selection में कोच की अहम भूमिका
यहां प्लेयर्स का चुनाव क्रिकेट लीग की तरह नहीं होता। हॉकी में फ्रैैंचाइजी कंपनी पहले कोच को चुनती है। इसके बाद कोच अपने हिसाब से प्लेयर्स का सेलेक्शन करते हैैं।

अब hockey हो गई है fast
इंडियन हॉकी टीम से जुड़े वर्ष 1980 के ओलंपियन सिल्वानुस डुंगडुंग गोल्ड विनिंग टीम के पार्ट रहे हैैं। उनके अनुसार पहले की अपेक्षा हॉकी में काफी चेंजेज आए हैैं। अब हॉकी फास्ट हो गई है। इस लीग से स्टेट के ही नहीं, कंट्री के हॉकी प्लेयर्स को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि स्टेट के हॉकी प्लेयर्स को दूसरे स्पोट्र्स के मुकाबले कम और समय पर पैसे नहीं मिलने से उनके डायट में कमी हो जाती है।

Players को मिलेगा exposure
रांची राइनोज टीम के स्पोक्सपर्सन सुनील गोयनका कहते हैैं कि हॉकी लीग से स्टेट के प्लेयर्स को काफी एक्सपोजर मिलेगा। जहां तक पैसे की बात है तो हमारी टीम के प्लेयर को कम से कम 4 लाख रुपए मिले हैैं।

 

Posted By: Inextlive