बॉलीवुड के हॉटकपल में गिने जाने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कल फाइनली विवाह के बंधन में बंध गए हैं। कल शनिवार शाम बंगाली रिवाज के मुताबिक बिपाशा ने करण से शादी की है। यह काफी निजी समारोह था जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। शादी के बाद अब रिसेप्‍शन आयोजित होगा। जिसमें बॉलीवुड की अनेक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।


बंगाली रिवाज से शादी


अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके बवॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर कल हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। बिपाशा बसु अपने बंगाली रीति रिवाजों के हिसाब से विवाह रचाया। हालांकि अभिनेत्री बिपाशा ने बंगाली दुल्हन की पारंपरिक लाल किनारी वाली सफेद साड़ी के नहीं बल्कि सुनहरे और लाल रंग की लहंगा साड़ी पहनी थी। वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। अपने इस ड्रेस कोड के साथ उन्होंने मेकअप पारंपरिक बंगाली दुल्हन जैसा ही कराया था। वहीं करण पंजाबी सिख होने से सफेद शेरवानी पहने थे। वह भी बिपाशा की टक्कर में खूबसूरत लग रहे थे। सबसे खास बात तो अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने घोड़ी के बजाय सेगवे पर बैंड बाजा के बीच पहुंचे। इस दौरान उनके दोस्त मस्ती में झूम रहे थे। वहीं करण के चेहरे पर भी बिपाशा को पत्नी के रूप में पाने की बेकरारी साफ दिख रही थी। इस दौरान बंगाली रस्मों रिवाजों के मुताबिक दुल्हन बिपाशा ने पान के पत्तों से अपना चेहरा ढका हुआ था। वहीं दुल्हा करण पीढ़ी पर बैठा हुआ था। अब होगा रिसेप्शन

इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के 7  चक्कर काटे। इसके बाद पूजा के साथ शुरू हुआ रिवाज निभाने का सिलासिला। पूरे विधिविधान के साथ करण और बिपाशा ने रस्मों को निभाया और उनका विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान विवाह समारोह स्थल पर बिपाशा और करण के करीबी दोस्तों के अलावा दोनों के करीबी रिश्तेदार ही सिर्फ मौजूद रहे। सबसे खास बात तो इस शादी में बिपाशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और अब करीबी मित्र डीनो मोरिया और हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवानी शामिल थे। इसके बाद सबने रात्रि भोज में जमकर मस्ती की है। वहीं अब करण और बिपाशा की एक शानदार रिसेप्शन पार्टी आयोजित होगी। जिसमें बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं इससे पहले बिपाशा की मेहंदी आदि में शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी और सोफी चौधरी जैसे बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी।

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra