बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मुमताज आज क‍िसी पर‍िचय की मोहताज नही हैं। 60 और 70 के दशक में मुमताज का कोई जोड़ नहीं था। लोग उनकी खूबसूरती और अभ‍िनय के दीवाने थे। वहीं वर्तमान में ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर से जूझ रही मुमताज आज अपना 70वां बर्थडे सेलि‍ब्रेट कर रही हैं। इस बीमारी के बाद भी मुमताज के हौसले बुलंद है। हालांक‍ि मुमताज कोई अकेली हस्‍ती नहीं है। बॉलीवुड के ये सेलेब्‍स भी हुए गंभीर बीमार‍ियों के हो चुके हैं श‍िकार...


मुमताज:बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज का जन्म 31 जुलाई, 1947 को हुआ। इन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक रहा। इन्होंने फिल्मी दुनिया में नायिका और खलनायिका दोनों ही किरदार निभाए। इसमें मुमताज खलनायिका की भूमिका में नजर आई। मुमताज ने फिल्म 'संस्कार', 'लाजवंती', 'सोने की चिड़िया','गहरा दाग', 'दो रास्ते' जैसी तमाम फिल्मों में काम कर एक बड़ी पहचान हासिल की। हालांकि आज वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। साल 2000 से इस बीमारी से पीड़ित मुमताज का कहना है कि वह कभी इस बीमारी के सामने कमजोर नहीं पड़ी हैं। मनीषा कोइराला: बॉलीवुड मनीषा कोइराला भी इस बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि आज वह ओवरियन कैंसर से मुक्त हो चुकी हैं। 2012 में ओवरियन कैंसर का पता चलने के बाद करीब 6 महीने तक उनका इलाज चला। वहां सर्जरी होने के बाद वह बिल्कुल फिट हो गईं।


सोनम कपूर: अभिनेत्री सोनम कपूर काफी कम उम्र में ही डायबिटिक हो गई थीं। जिसकी वजह से उनका वजन भी काफी बढ़ गया था। हालांकि इंसुलिन के डोज के बाद वह इस बीमारी से मुक्ति पा सकीं। आज वह काफी फिट हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra