आप ने लोगों के बढ़ते हुए कद के बारे मे तो बहुत सुना होगा पर एक महिला अपने घटते हुए कद को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। महिला का कद पहले ठीक था फिर अचानक एक दिन हुए हादसे के बाद महिला का कद दिन पर दिन घटने लगा। जिसके बाद महिला का पूरा परिवार चिंतित है।


25 सालों मे सिर्फ 2 फिट रह गई लंबाईघटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की है। जहां यह महिला पिछले कुछ दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कानपुर के धरऊ गांव निवासी शांति देवी का कद पिछले 25 साल से घट रहा है। 25 साल पहले शांति देवी की लंबाई सवा पांच फीट थी जो कि अब मात्र 2 फीट रह गई है। 25 साल पहले शांति देवी के घर के बाहर छप्पर रखा जा रहा था। शांति देवी और घर के अन्य लोग छप्पर रखने का काम कर रहे थे तभी अचानक छप्पर की एक धन्नी सरक गई और पूरा छप्पर शांति देवी के ऊपर जा गिरा। सिर पर छप्पर गिरने से छोटा हुआ कद
छप्पर सिर पर गिरने से शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लंबे चले ईलाज के बाद शांति देवी ठीक तो हो गई लेकिन हादसे के तीन माह बाद से ही उनकी हड्डियों में असहनीय दर्द होने लगा। धीरे-धीरे शांति देवी का कद घटना शुरू हो गया। चार महीने में आधा फीट तक लंबाई कम हो गई। परिजनों ने शांति देवी को कई चिकित्सकों को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब शांति देवी की लंबाई केवल दो फीट बची है। शांति देवी भी अपने घटते हुए कद को लेकर परेशान हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra